छत्तीसगढ़

अब तक 85,095 किसानों ने 3,43,794.04 टन धान बेचा, 41.8 प्रतिशत धान का हुआ उठाव

जांजगीर-चांपा, दिसंबर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल ,टोकन आदि की ब्यवस्था के प्रति किसान खुश हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। अब तक जिले में 85,095 किसानों से 3 लाख 43 हजार 794 टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
    ऑनलाईन रिपोर्ट के अनुसार धान खरीदी प्रारंभ होने तिथि से आज 23 दिसंबर सायं 4.30 तक जिले के 85,095 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 3,43,794.04 टन धान बेचा है। अब तक 41.4 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है। आज गुरूवार 23 दिसंबर को 11,975.64 टन धान की खरीदी हुई है। जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। किसानों की समस्या का त्वरित समाधान जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
धान खरीदी व्यवस्था से किसानों में  प्रशन्नता –
      बलौदा उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आये ग्राम ठड़गाबहरा के किसान श्री मंशा राम ने बताया कि उसकी 1.114 हेक्टेयर कृषि भूमि है आज वे 30 कट्टी धान बेचने आये है। टोकन कटवाने एवं तौलाई आदि किसी प्रकार की समस्या नही है। उन्होंने धान खरीदी की समुचिम व्यस्था के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्राम डोंगरी के श्री अयोध्या प्रसाद साहू ने धान खरीदी के समुचित व्यवस्था के लिए राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *