मुंगेली / दिसम्बर 2021// कृषि विभाग के उपसंचालक श्री डी.के. ब्यौहार ने विकास खण्ड लोरमी के क्षेत्र लगरा के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री विमल कुमार पुरले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री विमल कुमार पुरले को प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नाम जोड़ने व लाभ दिलाने के नाम पर रूपये की मांग किये जाने और रूपये लेते हुए सोशल मीडिया से पुष्टि होने के फलस्वरूप निलंबित किया गया है। उप संचालक श्री ब्यौहार ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री विमल कुमार पुरले को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आंचरण) नियम के विपरित कृत्य पाये जाने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबित किया है। निलंबन अवधि में श्री पुरले का मुख्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लोरमी निर्धारित की गई है।
संबंधित खबरें
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव निर्माण कार्यों की प्रगति देखने स्थल निरीक्षण में पहुंचे
समूह जल प्रदाय योजना व सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचेसभी निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता व समय-सीमा में पूर्णता पर दिया विशेष जोररायगढ़, 26 जून 2024/sns/- उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने आज अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ क्षेत्र के निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत लोक […]
संवरेंगे बिगड़े बांस के वन बिगड़े बांस वनों के सुधार योजना: वर्ष 2022-23 में 78 करोड़ रूपए से अधिक राशि का प्रावधान बंसोड़ों, पानबरेजा परिवारों और हस्तशिल्प कारीगरों को मिलेगा लाभ तीन वर्षों में लगभग 74 हजार हेक्टेयर रकबा में बिगड़े बांस वनों का सुधार
रायपुर, अप्रैल 2022/ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संचालित बिगड़े बांस वनों के सुधार योजना के अंतर्गत प्रदेश में तीन वर्षों के दौरान 73 हजार 795 हेक्टेयर रकबा में सुधार का कार्य किया गया है। योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 78 करोड़ 17 लाख रूपए के बजट का प्रावधान किया गया है। इससे […]
अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित आरएईओ को कर्तव्य में उपस्थित होने के निर्देश
जगदलपुर 15 जुलाई 2024/sns/- जिले के विकासखंड तोकापाल में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कुमारी एम. वीणा 16 मई 2011 से अनाधिकृत रूप से बिना किसी सूचना के स्वेच्छा से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित है। इस संबंध में संबंधित कर्मचारी को अनुविभागीय कृषि अधिकारी तोकापाल द्वारा कार्य पर उपस्थित होने हेतु पत्र जारी किया गया […]