दुर्ग / दिसंबर 2021/किसानों ने खरीफ में वर्मी कंपोस्ट खेतों में डाला है। उनकी फसल बहुत अच्छी हुई है। उत्पादन भी अधिक हुआ है। फसल में चमक भी अच्छी है। सबसे अच्छी बात यह है कि भूमि की ऊर्वरा शक्ति को सहेजने के लिए यह बहुत अच्छा कार्य है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने रबी फसल के पूर्व यह संदेश किसानों के लिए दिया है। कलेक्टर ने किसान भाइयों के लिए जारी संदेश में कहा है कि गौठानों के अच्छे से संचालन के लिए पिछले साल की तरह इस बार भी बड़े पैमाने पर पैरादान की जरूरत है। किसान भाइयों ने पिछली बार गौठानों के लिए बड़ी मात्रा में पैरादान किया था, जिससे गौठानों का पोषण अच्छी तरह से हो पाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गौठानों के माध्यम से ग्रामीण विकास की संकल्पना प्रस्तुत की है। इसे पूरा करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। गौठान ग्रामीण आजीविका केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। गौठानों में गोधन न्याय योजना का क्रियान्वयन हो रहा है और इसके माध्यम से किसानों का गोबर क्रय किया जा रहा है। इसके द्वारा बनाये गये कंपोस्ट खाद को इस बार किसानों ने उपयोग किया है और इसका अच्छा लाभ हुआ है। उल्लेखनीय है कि जिन किसानों ने वर्मी कंपोस्ट अपने खेतों में डाला, उनकी धान की चमक भी बरकरार रही और ऊंचाई भी पर्याप्त रही। कुल मिलाकर संतुलित रूप से आगे बढ़ने के लिए जैविक खाद की भूमिका स्पष्ट हो गई है। कलेक्टर ने किसानों से कहा कि इस बार रबी के सीजन में वर्मी कंपोस्ट जरूर लें। रासायनिक खादों से भूमि की ऊर्वरा शक्ति तेजी से क्षीण होती है। कलेक्टर ने अपनी अपील में किसानों से कहा है कि पैरादान के माध्यम से गौठानों में गायों का ध्यान रखा जाता है। यह बहुत नेक काम है। इस कार्य में जितनी भागीदारी होगी, उतना अच्छा है। उन्होंने कहा कि पैरादान को गौठान तक पहुंचाने के लिए पंचायतों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसान यथासंभव इसके लिए आगे आएं ताकि गौठानों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध हो सके। उल्लेखनीय है कि इस बार कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सबसे ज्यादा पैरादान करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत करने का निर्णय भी किया है।
संबंधित खबरें
नर्सरी प्रबंधन पर कौशल विकास प्रशिक्षण में भाग लेने का सुनहरा मौका
दुर्ग फरवरी 2025/sns/ कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग द्वारा नर्सरी प्रबंधन पर 03 से 08 मार्च 2025 तक 6 दिवसीय निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 18 से 40 वर्ष के ग्रामीण युवाओं को व्यवसायिक नर्सरी प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया जाना है। इच्छुक युवा प्रशिक्षण में सम्मिलित […]
ग्राम पंचायत ढारा में हर घर तिरंगा, स्वच्छता एवं डायरिया के रोकथाम हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान
राजनांदगांव 13 अगस्त 2024/sns/- जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत ढारा में स्वच्छता अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान तथा डायरिया के रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों द्वारा तिरंगा रैली एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। सभी को हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के […]
जिले के शिक्षण संस्थानों में विकसित होंगी सुविधाएं, शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
डीएमएफ मद से विद्यालयों में अनेक विकास कार्यों हेतु कलेक्टर ने दी 04 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति नए स्कूल भवन ,सायकल स्टैण्ड, न्यूज पेपर स्टैण्ड जैसे 19 कार्यों का होगा निर्माण पसान, लमना, लैंगा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में बनाए जाएंगे नए विद्यालय भवन 180 उच्च विद्यालयों में तैयार किया जाएगा न्यूज पेपर डेस्क […]