कवर्धा, दिसंबर 2021। नेहरू युवा केन्द्र, छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता शासकीय राजमाता विजया राजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय में आयोजित की गई। जिसमें चारों ब्लॉक के प्रतिभागी शामिल थे। जिसमें प्रतिभागियो नें देशभक्ति व राष्ट्रनिर्माण के सम्बंध में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के विषय में भाषण दिया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया। जिसमें निर्णायक के रूप में जिला संगठक एन.एस.एस. श्रीमती कामती सिंह परिहार, कन्या कालेज के सहायक प्रध्यापक श्री लवन सिंह कंवर, पी.जी. कालेज के अतिथि प्रध्यापक उमेश सिंह राजपूत उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रमाकांत चंद्रवंशी, दूसरा स्थान लोकेश देवांगन और तीसरा स्थान दिलेश्वरी साहू ने प्राप्त किया। इस अवसर पर पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य श्री बी.एस. चौहान, जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ कुमार निषाद, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ओंमकार सिंह राजपूत, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक चोक सिंह राजपूत, सतीश पटेल, पुनीराम यादव, मोहन साहू, कीर्ति चंद्रवंशी, दुर्गेश साहू, व समस्त प्रतिभागी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
साहित्य सृजन संस्थान की काव्य संध्याएवं विशिष्ठ सम्मान
साहित्य सृजन संस्थान की काव्य संध्याएवं विशिष्ठ सम्मान साहित्य सृजन संस्थान द्वारा 25अप्रैल,2025 को आयोजित काव्य संध्या में रचनाकारों का काव्य पाठ एवं सम्मान का कार्यक्रम वृंदावन हॉल सिविल लाइन्स रायपुर में आयोजित किया गया।साहित्य सृजन संस्थान के इस 32 वीं निरंतर जारी मासिक काव्य कार्यक्रम में कवियों में अपनी काव्य पाठ किया एवं वाहवाही […]
नवीन पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास गौरेला में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 06 सितंबर 2023/ विकासखंड मुख्यालय गौरेला में शैक्षणिक सत्र 2023-24 से नवीन पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास 50 सीटर प्रारंभ की गई है। इच्छुक विद्यार्थी 06 सितंबर से कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग गौरेला में कार्यालयीन समय में छात्रावास शाखा में उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है और […]
सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजन को सहायता राशि स्वीकृत
रायगढ़, अगस्त 2022/ खरसिया निवासी शैलेश शर्मा की 16 दिसम्बर 2021 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर एसडीएम खरसिया द्वारा मृतक की पत्नी शशी शर्मा को 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।