बलौदाबाजार, दिसम्बर 2021/प्राकृतिक आपदा से पीड़ित 5 परिवारों के लिए 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के अंतर्गत 15 दिसम्बर को सहायता राशि मंजूर की है। गौरतलब है कि पानी मेें डूबने,आगजनी,सांप काटने जैसे प्राकृतिक आपदाओं में मृत्यु हो जाने पर उनके निकट परिजनों को 4 लाख रूपये की मदद सरकार द्वारा की जाती है। योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों में श्रीमती नगीना सतनामी ग्राम खर्वे तहसील कसडोल,विश्वनाथ कवंर ग्राम कंजिया तहसील कसडोल,भोला राम मरावी ग्राम सलौनी तहसील बलौदाबाजार, सूरज राम पैकरा तहसील लवन, श्रीमती शकुंतला ग्राम पवनी तहसील बिलाईगढ़ शामिल हैं।कलेक्टर ने सभी संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिए हितग्राही के खाते में स्वीकृत राशि जमा कराने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में अब तक 140.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर ,जुलाई 2022 राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 140.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज एक जुलाई तक रिकार्ड की गई […]
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ दिव्यांग अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
रायपुर 20 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में छत्तीसगढ़ दिव्यांग अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ दिव्यांग अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रति […]
अरपा महोत्सव : नया जिला बना कर उपकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया विधायक डॉ के के ध्रुव ने
विकास पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा गौरेला पेंड्रा मरवाही – डॉ के के ध्रुव चिकित्सा सुविधा के तहत मेडिकल कॉलेज की मांग रखी कोटा विधायक डॉ रेणु जोगी अरपा महोत्सव में पहुंचे विशिष्ट अतिथियों ने जिले वासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं कलेक्टर ने प्रस्तुत किया विकास प्रतिवेदन गौरेला पेंड्रा मरवाही, 10 फरवरी 2022/ […]