उत्तर बस्तर कांकेर / दिसम्बर 2021- खेल एवं युवा कल्याण विभाग कांकेर द्वारा जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में संसदीय सचिव एवं विधायक शिशुपाल शोरी, पर्यटन मंडल के सदस्य नरेश ठाकुर, ग्राम पंचायत सरपंच सतरूपा कांगे, अपर कलेक्टर एस. पी. वैध, एस. डी. एम. डॉ. कल्पना ध्रुव, जिला शिक्षा अधिकारी आर. पी. मीरे की मुख्य उपस्थिति में राज्यगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिला खेल अधिकारी संजय जैन ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने से पहले सभी सातों विकासखंड में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता कराया गया था, जिसमे से विजेता टीम 350 प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमे 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान तारणीका तेता, द्वितीय स्थान दुर्गा कोड़ोपी 200 मीटर दौड़ प्रथम तारणीका तेता , द्वितीय भूपेश्वरी, 400 मीटर दौड़ प्रथम मनेश्वरी, द्वितीय प्रियंका, 800 मीटर दौड़ प्रथम देवली नरेटी, द्वितीय किरण दुग्गा, पंद्रह सौ मीटर दौड़ प्रथम मोनिका, द्वितीय मनीषा, ऊंची कूद प्रथम दीक्षा, द्वितीय कमलेश्वरी, लंबी कूद प्रथम दीप्ति नेताम, द्वितीय तारणीका तेता, 3000 मीटर दौड़ प्रथम मोनिका, द्वितीय मनीषा, 4 गुना100 मीटर रिले प्रथम विकासखण्ड चारामा, द्वितीय विकासखण्ड कांकेर, 4 गुना400 मीटर रिले प्रथम चारामा द्वितीय कांकेर, भाला फेंक प्रथम पुनिता आँचले, द्वितीय धनेस्वरी दुग्गा, गोला फेक प्रथम कविता, द्वितीय निशा, तीरंदाजी प्रथम कांकेर विकासखण्ड, हैंडबॉल प्रथम कांकेर विकासखण्ड, कबड्डी प्रथम कांकेर द्वितीय दुर्गुकौंदल, वालीवाल प्रथम दुर्गुकोंदल, द्वितीय नरहरपुर रहा। समापन के अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष रोमनाथ जैन, जनपद सदस्य कांकेर श्रीमती तारणीका ठाकुर उपस्थित थे।
इस अवसर पर विकासखंड नोडल अधिकारी आबिद खान, मुस्तकीम अंसारी, बैधनाथ नरेटी, पी आर कुंजाम, रिखी राम साहू, संभु साहा, प्रवीण चतुर्वेदी, समस्त व्यायाम शिक्षक, मीडिया कर्मी उपस्थित थे