मुंगेली / दिसम्बर 2021// राज्य शासन के दिशा-निर्देशों और कलेक्टर श्री अजीत वसंत के कुशल मार्ग निर्देशन में लोक नृत्य, लोकगीत शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, एकांकी , फुगड़ी, भौंरा, गेंडी दौड़, चाल, पारम्परिक वेशभूषा, छत्तीसगढ़ व्यंजनों के पर आधारित फूड फेस्टीवल, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, वाद विवाद, क्विज निबंध, कबड्डी, खो-खो खेल को प्रोत्साहित करने के लिए जिले में 11 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय युवा महोत्सव में किया जा रहा है। युवा महोत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय के बी.आर.साव.शा.बहु.उ.मा. शाला मुंगेली के पं.शिवकुमार पाठक सभाकक्ष में होगी। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार जिला स्तरीय युवा महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक जिला स्तरीय युवा महोत्सव की अध्यक्षता करेंगे। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद श्री अरूण साव, मुंगेली विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, लोरमी विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी, नगर पालिका मुंगेली के अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, छ.ग. श्रम कल्याण मंडल के सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू, छ.ग. भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य श्री श्याम जायसवाल, छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री प्रभु मल्लाह, जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती मीना नरेश पाटले, जनपद पंचायत मुंगेली की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री रामफल साहू, और जनपद पंचायत पथरिया की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रिंकू सिंह ठाकुर विशिष्ट होंगे।
संबंधित खबरें
आपदा पीडित परिवार हेतु आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
उत्तर बस्तर कंाकेर/ दिसम्बर 2021ः- पखांजूर तहसील के ग्राम शांतिनगर निवासी 31 वर्षीय अलेकेश मंडल की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिये गये अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा मृतक के निकटतम आश्रित विमल मंडल के लिए 04 लाख रूपये की […]
कृषि मास मीडिया समिति की बैठक संपन्न
बिलासपुर 08 फरवरी 2022। कृषि मास मीडया समिति की बैठक 25 जनवरी 2022 को संभागीय संयुक्त संचालक कृषि, बिलासपुर कार्यालय में गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाईन दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ। इस बैठक में फरवरी 2022 में आकाशवाणी केन्द्र बिलासपुर से आयोजित होने वाले विषय एवं वार्ताकार तय किये गये।आकाशवाणी बिलासपुर से किसानवाणी कार्यक्रम […]
शासन प्रशासन के सहयोग से बाढ़ में हमारी समस्या हुई कम
राहत शिविर में भोजन व्यवस्था से लेकर मेडिकल जांच तक की सुविधा मिलीराहत शिविर में शरणार्थी श्रीमती पी.रामलक्ष्मी एवं आर.संतोषी ने बताया सुकमा, जुलाई 2022/ हमे इतनी भीषण बाढ़ की कल्पना भी नहीं थी। देखते देखते पानी का स्तर बढ़ता गया और घर के भीतर भी जलभराव होने लगा। हमने घर पर रखे सामान को […]