छत्तीसगढ़

अभ्यर्थियों के लिए सामग्रियों की दरें निर्धारित

बिलासपुर / दिसम्बर 2021। नगर पालिका उप निर्वाचन 2021 अंतर्गत बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्र. 29 के उप निवार्चन के परिप्रेक्ष्य में निर्वाचन व्यय अुनवीक्षण हेतु निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों तथा राजनैतिक दलों द्वारा प्रचार प्रसार के दौरान विभिन्न प्रयोजनों पर किये जाने वाले व्यय के आंकलन हेतु उनकी सहमति से दर निर्धारण किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्वीकृत दरें इस प्रकार हैं – भोजन सादा 60 रू. प्रति थाली, समोसा 5 रू. नग, समोसा मटर सहित 15 रू. प्रति प्लेट, कचैड़ी 5 रू. नग, कचैड़ी मटर सहित 15 रू. प्रति प्लेट, आलूगुण्डा 5 रू. नग, आलूगुण्डा मटर सहित 15 रू. प्रति प्लेट, कटलेट, बड़ा, ढोकला 7 रू. प्रति नग, आलू पोहा 10 रू प्रति प्लेट, जलेबी 50 ग्राम 10 रू., मिक्चर 50 ग्राम 5 रू., चाय 4 रू. प्रति कप, काॅफी 7 रू. प्रति कप, कोल्ड ड्रिंक 200 एमएल 15 रू. एवं 180 एमएल 15 रू., पेपर पैक फू्रटी 200 एमएल 15 रू., शरबत 5 रू. प्रति गिलास, पूड़ी सब्जी 20 रू., पानी बाॅटल एक लीटर 15रू., आधा लीटर 10रू., 250 मि.ली. 6 रू., पानी पाउच 0.60 पैसे प्रति पाउच, पंडाल या मंच निर्माण 10 रू प्रति वर्गफीट, कारपेट 3 रू. प्रति वर्गफीट, दरी 3 रू. प्रति वर्गफीट, पंखा 80 रू. प्रति नग, कुलर स्टील एवं फाईबर 300 रू. प्रति नग, प्लास्टिक चटाई 250 रू. प्रति नग, टेबल 50 रू. प्रति नग, परदा 150 रू. प्रति नग, मेटिंग या कारपेट 190 रू. प्रति नग, कनात 50 रू. प्रति नग, स्वागत द्वार 1500 प्रति नग, तखत साधारण 100 रू. प्रति नग, प्लास्टिक कुर्सी 6 रू. प्रति नग, व्हीआईपी कुर्सी 35 रू. प्रति नग, महाराजा कुर्सी 325 रू. प्रति नग, सोफा 1500 प्रति नग, झण्डा कपड़ा 100 रू. प्रति नग, छोटा झण्डा 5 रू. प्रति नग, तोरण 500 प्रति हजार, बिल्ला 400 रू. प्रति हजार, दुपट्टा 5 रू. एवं 10 रू.प्रति नग, टी-शर्ट 60रू. प्रति नग, टोपी साधारण 15 रू. नग, गमछा 30 रू. प्रति नग, कट आउट फाईबर 15 रू. प्रति वर्गफीट, कट आउट लकड़ी 20 रू. प्रति नग, कट आउट कपड़ा 15 रू. प्रति वर्गफीट, माइक्रोफोन तथा एम्पलीफायर के साथ लाउडस्पीकर का किराया 1000 रू. प्रति दिन, माइक्रोफोन 400 रू. प्रति वर्गफीट, साधारण माइक 02, साउण्ड बाॅक्स 1500 रू. प्रति नग, 12 बाक्स स्पीकर 400 रू. प्रति नग, पोंगा 300 रू. प्रति नग, हैलोजन लाईट 1000 वाॅट 100 रू. प्रति नग, मरकरी लाईट 250 रू. प्रति नग, झालर लाईट 100 रू. प्रति लड़ी, जनरेटर 10 केवीए 2500 प्रति नग, 15 केवीए 3000 प्रति नग, 32 केवीए 6000 प्रति नग, 125 केवीए 25000 प्रति नग, प्रोजेक्टर 250 रू. प्रति दिन, बेनर कपड़ा 25 रू. प्रति वर्ग मीटर, बेनर फोम 6.50 रू. प्रति वर्गफीट, फ्लेक्स 10 रू. प्रति वर्गफीट, होर्डिंग्स लाइट सहित 30 रू. प्रति वर्गफीट, होर्डिंग्स बिना लाइट 20 रू. प्रति वर्गफीट, दिवार लेखन 5 रू. प्रति वर्गफीट, बड़ा माला 1000 प्रति नग, गुलदस्ता बंच 50 रू. एवं 100 रू. प्रति नग, मिडियम माला 30 रू. प्रति नग, छोटा माला 20 रू. प्रति नग, व्हीआईपी माला 200 रू. प्रति नग, खुला फुल 1 कि.ग्रा. 50 रू. प्रति किलो, नाचा कला जत्था बड़ा 5000 प्रति दल एवं छोटा दल 3000 रू. प्रति दल, बैण्ड बाजा 6 व्यक्ति 2500 प्रति दल, 11 व्यक्ति 9000 प्रति दल, संगीत सभा लगभग 2 घंटे 15000 रू., होटल के कमरों एवं गेस्ट हाउसों के भाड़े का खर्च (प्रति दिन) सिंगल 1500 रू प्रति रूम, डबल 1700 रू. प्रति रूम, डिलक्स रूम सिंगल्स 2000 प्रति रूम, डिलक्स रूम डबल 3000 रू. प्रति रूम, सूट सिंगल 2200 रू. प्रति रूम, सूट डबल्स 2300 रू. प्रति रूम, नाॅन एसी रूम सिंगल 800 रू. प्रति रूम एवं नाॅन एसी डबल 995 रू. प्रति रूम
चुनाव प्रचार के दौरान प्रयुक्त होने वाले वाहन किराये की दरें राज्य शिष्टाचार अधिकारी छ.ग. रायपुर के द्वारा जारी एवं लोक सभा निर्वाचन 2019 के दौरान प्रचलित दरों के अनुसार होगी। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ संवाद रायपुर द्वारा तत्समय विभिन्न टीवी चैनलों, दूरदर्शन, आकाशवाणी, एफएम रेडियो, एलइडी टीवी, समाचार पत्रों, टीवी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण, सिनेमाघरों मंे टीवी स्पाट प्रसारण आदि के लिए स्वीकृत मानक दरे लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *