अम्बिकापुर / दिसम्बर 2021/ जिला शिक्षा अधिकारी सह सचिव ने बताया है कि जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों में विभिन्न पदों के लिए संविदा भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 दिसम्बर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट बालक विद्यालय बतौली, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट बालक विद्यालय लखनपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय धौरपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नर्मदापुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट कन्या विद्यालय उदयपुर एवं विकासखंड सीतापुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय देवगढ़ में इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। संविदा भर्ती हेतु विस्तृत विज्ञापन के लिए सरगुजा जिले के वेबसाइट https://surguja.gov.in/ इन पर अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
शासन की नरवा योजना से बदली ग्राम हरडुआ की तस्वीर
जल संरक्षण के लिए गेबियन स्ट्रक्चर के निर्माण से किसान ले रहे धान के साथ ही रबी की भी फसलराजनांदगांव, दिसम्बर 2022। शासन की नरवा योजना से ग्राम हरडुआ की तस्वीर बदली है। जल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग करते हुए गेबियन स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है। जिसके परिणाम सुखद रहे […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम बगिया में ऐतिहासिक स्वागत के लिए जनता का आभार प्रकट किया
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम बगिया में ऐतिहासिक स्वागत के लिए जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आप सभी बगिया के बेटे और भाई को हमेशा आशीर्वाद और मार्गदर्शन देते रहेंगे। मैंने कभी सोचा नहीं था कि प्रधानमंत्री श्री मोदी मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देंगे। यह जिम्मेदारी आपके सहयोग से ही […]
भरोसे का सम्मेलन, जगदलपुर
पहले बस्तर में गोलियां चलती थीं आज नौजवानों के गीत गूंजते हैं: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बस्तर आगे बढ़ रहा है, नौजवानों को मिल रहा है रोजगार विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने की छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफकहा, नेहरू जी और इंदिरा जी के दिल में थाबस्तर के लोगों के लिए विशेष सम्मान मुख्यमंत्री […]