छत्तीसगढ़

इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में खेलों के सुचारू संचालन पर जोर कलेक्टर श्री रजत बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक

जगदलपुर, दिसम्बर 2021/ कलेक्टर श्री रजत बंसल ने इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में खेलों के सुचारू संचालन पर जोर देते हुए इसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। आज इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम के संचालन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर श्री बंसल ने कहा कि बस्तर की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण से निखारने के लिए संभाग मुख्यालय जगदलपुर में किये जा रहे खेल अधोसंरचनाओं के विकास तेजी से किया जा रहा है। अंचल के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इसी कड़ी में इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का भी कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन खेल अधोसंरचनाओं का लाभ खिलाड़ियों को निरन्तर मिले, इसके लिए आवश्यक है कि यह संस्थान आर्थिक रूप से भी मजबूत हो तथा यहाँ खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं मिले। उन्होंने यहां निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में एमआईसी सदस्य एवं वरिष्ठ खिलाड़ी श्री यशवर्द्धन राव,  अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री दिनेश नाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री राजेन्द्र डेकाटे, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजीव बतरा, सहित विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *