उत्तर बस्तर कांकेर 04 दिसम्बर 2021ः-जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर में 06 दिसम्बर सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 65 रिक्तियों के आधार पर भर्ती किया गया जाएगा। असिस्टेंट सेल्स मैनेजर, सेल्स मैनेजर, सीनियर सेल्स मैनेजर, एजेंसी सेल्स ऑफिसर के 10-10 पद और इंशुरेंस कन्सलटेन्ट के 25 पदों पर भर्ती किया जाएगा। इच्छुक आवेदक 60 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक निर्धारित स्थल प्रर्वतन कक्ष जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर में उपस्थित होकर समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूलप्रतियां, एक सेट छायाप्रतियां, एक पासपोर्ट साईज फोटो सहित उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेला में आवासहीन परिवारों को मिला सपनों का आशियाना
मोहला 24 अक्टूबर 2024।/sns/ हर व्यक्ति और परिवार की जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता और सपना अपना खुद का मकान होने का होता है। ऐसे परिवार जो आर्थिक समस्या के चलते अपना खुद का मकान बनाने में सक्षम नहीं होते हैं। उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अपने अरमानों को पूरा कर रहा है। आज स्थानीय […]
डॉ. पूर्णा श्री राउत के अचंभित कर देने वाले भाव भंगिमा युक्त ओडिसी नृत्य ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
रसिद्ध ओडिसी नर्तक डॉ. पूर्णा श्री ने भगवान जगन्नाथ को समर्पित पूजा गीत की दी शानदार प्रस्तुतिकोरबा 20 फरवरी 2023/पाली महोत्सव के अंतिम दिन 19 फरवरी को प्रसिद्ध ओडिसी नर्तक संस्कृति विभाग में पदस्थ सहायक संचालक डॉ. श्रीमती पूर्णा श्री राउत ने भगवान जगन्नाथ को समर्पित पूजा गीत को ओडिसी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति […]
जिले में अब तक 627.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज
दुर्ग, 12 सितंबर 2024/sns/- जिले में 01 जून से 12 सितंबर तक 627.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 983.9 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 443.8 मिमी धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील […]