छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने अकलतरा धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा, दिसंबर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज अकलतरा के धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर धान बेचने आये किसानों से खरीदी केंद्र की ब्यवस्था पर चर्चा की। कलेक्टर ने इलेक्ट्रानिक आद्रता मापी से धान की नमी की जांच करवाई। जांच में धान की नमी 14 प्रतिशत पाये जाने पर संतुष्टि जाहिर की। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को टोकन में दिये गये निर्धारित तिथि को किसान द्वारा धान लाने पर तौलाई अवश्य हो यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केंद्र में धान विक्रय से संबंधित सभी आवश्यक सूचना, जानकारियां प्रदर्शित करवायें।
कलेक्टर ने खिसोरा के किसान शिवप्रसाद से इस वर्ष हुए धान के उत्पादन के बारे में जानकारी ली। श्री शिवप्रसाद ने बताया कि उसे धान लाने के लिए आसानी से बारदाना उपलब्ध हो गया। उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों द्वारा भी सहयोगात्मक व्यवहार किया जा रहा है। वें 180 कट्टा धान लेकर तौलाई के लिए आये हैं। उपार्जन केन्द्र में पीने का पानी, छांव, बैठक व्यवस्था आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किये गये धान खरीदी व्यवस्था को किसानों के अनुकूल बताया।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी, विपणन अधिकारी, जिला खाद्य अधिकारी सहित धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी व अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *