छत्तीसगढ़

शिवरीनारायण में राज्य स्तरीय मानस प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां करने के दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा, दिसंबर,2021/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ने नवागढ़ विकासखण्ड के केरा एवं मिसदा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए केन्द्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। केन्द्र में उन्होंने धान का तौल कराकर  देखा।
     जिपं सीईओ ने बताया कि जिले में 1 दिसम्बर 2021 से  जिले के 238 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है। जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत केरा एवं ग्राम पंचायत मिसदा में धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र में किसानों को बैठने के साथ ही छांव की पर्याप्त व्यवस्था रहे यह सुनिश्चित किया जाए। किसानों के लिए साफ-स्वच्छ पानी की समुचित व्यवस्था बनाएं रखें। उन्होंने इस दौरान धान को तौल करवाकर भी देखा। उन्होंने रजिस्टर में की जा रही एंट्री और बारदानों का भी जायजा लिया। श्री ठाकुर ने धान को सुरक्षित स्थल पर स्टेकिंग में रखवाने के निर्देश भी संबंधित केन्द्र प्रभारी को दिए।
शिवरीनारायण मानस प्रतियोगिता स्थल का लिया जायजा-
     जिपं सीईओ श्री ठाकुर ने शिवरीनारायण में आगामी 20 से 22 दिसंबर तक राज्य स्तरीय मानस प्रतियोगिता  स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, एएसपी श्री संजय महादेवा,  जनपद सीईओ श्री मोहनीश देवांगन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *