उत्तर बस्तर कांकेर / दिसम्बर 2021- कांकेर जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद एवं जिले के कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने शुक्रवार को नरहरपुर विकासखण्ड के विभिन्न खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी का जायजा लिया, उनके द्वारा खरीदी केन्द्रों में की गई व्यवस्था जैसे- छाया, पानी, डनेज इत्यादि की जानकारी ली गई, साथ ही किसानों से बातचीत बारदाना उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया। प्रभावी सचिव श्री अंकित आनंद ने धान खरीदी केन्द्रों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान नरहरपुर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र चंवड में किसानों से चर्चा करते हुए गत खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर बेचे गये धान का राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशि प्राप्त होने के संबंध में पूछताछ किया, जिस पर ग्राम जुनवानी निवासी किसान धनंजय साहू ने बताया कि उन्हें तीन किस्त की राशि प्राप्त हो चुके है तथा चौथा किस्त मिलने वाला है। उनके द्वारा सही-सही जानकारी देने पर प्रभारी सचिव ने प्रशंसा करते हुए कहा कि कांकेर जिले के किसान बहुत जागरूक हैं।
प्रभावी सचिव श्री अंकित आनंद एवं कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने शुक्रवार को नरहरपुर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र चंवड, अमोड़ा, नरहरपुर एवं घोटियावाही का आकस्मिक निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का जायजा लिया, किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली, बारदानों के संबंध में पुछताछ किया एवं कृषकों को पुराना बारदाना उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया तथा बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुराना जूट बरदाना उपलब्ध कराने पर 25 रूपये प्रति नग की दर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष किसानों द्वारा प्रदाय किये गये जूट बारदाना की राशि भी किसानों के खाते में जमा करा दी गई है।
प्रभावी सचिव श्री अंकित आनंद एवं कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्र चंवड में ग्राम रामपुर के 21 किसान अपने धान बेचने के लिए पहुंचे थे, जिनमें से अधिकांश किसानों के द्वारा धान की तौलाई जो चुकी थी। खरीदी केन्द्र प्रभारी ने बताया कि 02 दिसम्बर तक इस खरीदी केन्द्र में 414.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी केन्द्र अमोड़ा में ग्राम बागोड़ एवं कोर्रामपारा के 45 किसानो के द्वारा धान विक्रय की जानकारी दी गई, इस खरीदी केन्द्र में 08 गांवों के 1172 किसानों द्वारा धान का विक्रय किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान नरहरपुर के धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी सुचारू रूप से संपन्न की जा रही थी, 18 किसानों के द्वारा अपने धान की तौलाई किया गया था, इसके अलावा खरीदी केन्द्र में पीडीएस बारदानों की अनलोडिंग भी की जा रही थी। प्रभारी सचिव से चर्चा के दौरान किसानों ने बताया कि उनके द्वारा 30 प्रतिशत बारदाना उपलब्ध कराये गये है, जिस पर प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर द्वारा उनकी प्रशंसा की गई एवं धन्यवाद दिया गया। धान खरीदी केन्द्र घोटियावाही में 21 किसानों के द्वारा अपने धान का विक्रय किया जा चुका था।
प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान खरीदी केन्द्रो में की गई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया एवं खरीदी केन्द्र प्रभारियों को समझाईश देते हुए कहा कि उच्चगुणवत्तायुक्त साफ-सुधरा धान की खरीदी किया जावे, यदि किसी किसान के धान में सफाई की कमी दिखे तो उन्हे खरीदी केन्द्र परिसर में ही उड़ावनी पंखा से साफ करने के लिए समझाईश दिया जाये। निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी टीआर ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी सीपी िंसंह, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री कन्नौजिया भी उपस्थित थे।