गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 01 दिसंबर 2021/ समर्थन मूल्य पर समुचे प्रदेश सहित जिल मे आज से शुरू हुए धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह दिखा। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में आज से व्यवस्थित रूप से धान खरीदा जा रहा है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति उपार्जन केन्द्र गौरेला मेें आज धान बेचने आये ग्राम पंचायत मढ़ना के किसान मख्खन सिंह ने बताया कि वे यहां की व्यवस्था से संतुष्ट है। उन्हे किसी तरह की असुविधा नही हुई। वे लघु श्रेणी के किसान है। उन्होने 30 क्विंटल धान का विक्रय किया। इसी तरह गौरेला नगर पंचायत के दीर्घ श्रेणी के किसान मोहम्मद हनीेफ ने 92 क्विंटल और लघु श्रेणी के किसान नौसाद ने 38 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया। उपार्जन केन्द्र गौरेला में धान विक्रय करने पहुंचे किसानों ने व्यवस्थाओें को लेकर खुशी जाहिर की।
कवर्धा 24 अगस्त 2023। कबीरधाम जिले के पंडरिया और बोड़ला तहसील तथा भोरमदेव और अचानकमार वन्य जीव अभयारण्य के बैगाओं ने आज उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव से रायपुर स्थित उनके निवास पर मुलाकात कर जल, जंगल और जमीन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और इनसे जुड़ी समस्याओं के समाधान का निवेदन किया। […]
जगदलपुर, 27 जनवरी 2022/ छत्तीसगढ़ में सौर सुजला योजना के अंतर्गत अब तक एक लाख से अधिक किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था की जा चुकी है। इनमें नक्सल प्रभावित और आदिवासी क्षेत्रों के हजारों किसान भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर में योजना के […]
जिला स्तरीय कार्यक्रम सरोना में कलेक्टर की मौजूदगी में होगा रायुपर 20 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल कल विधानसभा परिसर से मुख्यमुंत्री वृक्ष संपदा योजना का शुभारंभ करेंगें। रायपुर जिले में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे की मौजूदगी में जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम सरोना में होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे होगा। सरोना में कार्यक्रम स्थल पर 7 […]