मुंगेली / नवम्बर 2021// कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत गठित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेस्टोफिटिंग आॅनलाईन निविदाओ, निविदाओं की स्थिति और पाईप लाईन के माध्यम से हर घर जल आदि कार्यो की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्य पालन अभियंता तथा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव श्री संजीव बृजपुरिया को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर एकल ग्राम योजना के तहत तकनीकी स्वीकृति उपरांत 14 करोड़ 55 लाख 16 हजार रूपये की विभिन्न कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। अनुमोदित कार्यो में विकास खण्ड पथरिया के ग्राम करही के लिए 01 करोड़ 16 लाख 06 हजार, ग्राम रौनाकापा के लिए 01 करोड़ 27 लाख 48 हजार, ग्राम खपरी (ढ़ोढापुर) के लिए 01 करोड़ 20 लाख 52 हजार, ग्राम तुमाढेटा के लिए 01 करोड़ 23 लाख 27 हजार और विकास खण्ड लोरमी के ग्राम घठेली के लिए 01 करोड़ 34 लाख 31 हजार, ग्राम रबेली के लिए 01 करोड़ 52 लाख 04 हजार, ग्राम बैजलपुर के लिए 01 करोड़ 14 लाख 14 हजार, ग्राम भस्करा के लिए 01 करोड़ 13 लाख 30 हजार, ग्राम चरनीटोला के लिए 87 लाख 51 हजार, ग्राम कुम्हरौली के लिए 01 करोड़ 07 लाख 81 हजार, ग्राम नवागांव ठेल्का के लिए 01 करोड़ 16 लाख 65 हजार और ग्राम सिंघनपुरी के लिए 01 करोड़ 22 लाख 07 हजार रूपये के विभिन्न कार्य शामिल है।
संबंधित खबरें
ग्रामीणों से सीधा संवाद कर स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति, राजस्व प्रकरणों के निराकरण सहित विभिन्न विषयों पर ली जानकारी, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
अम्बिकापुर 16 मई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर गुरुवार को जिले के सुदूर ग्राम मतरिंगा पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर सीधा संवाद किया। उदयपुर विकासखंड के ग्राम मतरिंगा में चौपाल आयोजित कर कलेक्टर ने ग्रामीणों के साथ बैठकर उनसे स्वास्थ्य, पेंशन, पेयजल, राजस्व प्रकरणों के निराकरण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।कलेक्टर श्री […]
महतारी वंदन की बचत से पूरी हुई संतोषी की बरसों पुरानी मुराद
पायल की चमक बढ़ा रहे सुंदरता बिलासपुर, नवम्बर 2024/sns/ सभी को पता है कि महिलाओं के लिए गहना कितना प्रिय होता है। गरीब, अमीर सबकी इसके प्रति समान रूप से लगाव होता है। अमीर महिलाएं जहां संसाधनों से लैस होती हैं। वे जब चाहें , आसानी से कोई भी मनपसंद चीज खरीद लेती हैं। लेकिन […]