जगदलपुर/नवंबर 2021/ अपने तीन दिवसीय प्रवास पर सपरिवार बस्तर पहुंचे राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता ने बस्तर के पर्यटन स्थलों के साथ ही यहां की सांस्कृतिक विरासतों को भी देखा। चित्रकोट, तीरथगढ़, मेंदरी घुमर व तामड़ा घुमर जैसी जलप्रपातों सुंदरता के साथ ही बस्तर के लोगों की सरलता की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर इन पर्यटन केन्द्रों के संरक्षण और स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहयोग से किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने जगदलपुर में अंत्यावसायी वित्त विकास निगम द्वारा संचालित कोसा केन्द्र तथा चिलपुटी में हस्तशिल्पकारों द्वारा तैयार किए जा रहे बेलमेटल की कलाकृतियों का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने आसना स्थित बस्तर आर्ट, डांस एवं लैंग्वेज एकेडमी बादल तथा बस्तर की जगदलपुर में दलपत सागर के किनारे निर्मित बस्तर आर्ट गैलरी कलागुड़ी का अवलोकन भी किया। उन्होंने आसना स्थित बादल एकेडमी में लोकनर्तकों द्वारा प्रस्तुत डंडारी नृत्य का आनंद भी लिया। उन्होंने बस्तर की लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए इस संस्थान के निर्माण के लिए राज्य शासन और जिला प्रशासन की जमकर सराहना की। कलागुड़ी में श्वेता लुनिया और तमन्ना जैन द्वारा लगाई गई पेंटिंग एक्जिबिशन सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीत-संगीत के कार्यक्रम का आनंद लिया। इसके साथ ही उन्होंने दलपत सागर का भी भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ रहे अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री दिनेश नाग ने लगभग मृतप्राय हो चुके ढाई सौ पुराने इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए स्थानीय जनसमुदाय, जिला प्रशासन और नगरीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने यहां किए गए सौन्दर्यीकरण के साथ ही दलपत सागर के संरक्षण की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की।
संबंधित खबरें
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हरदीभाटा ग्राम पंचायत को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार – 2024
नई दिल्ली 11 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के हरदीभाटा ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार – 2024 समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी […]
राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने किया पट्टा वितरण अभियान का शुभारंभ
वार्ड क्रमांक 14 पंप हॉउस के हितग्राहियों को प्रदान किया पट्टा वार्ड क्रमांक 14 में 03 करोड़ लागत के अनेक विकास कार्याें का किया भूमिपूजन पट्टा वितरण एवं विकास कार्याे के लिए राजस्व मंत्री ने वार्ड वासियों को दी बधाई कोरबा, सितंबर 2023/छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पंजीयन एवं पुनर्वास मंत्री श्री […]
चिटफंड कंपनी के निवेशकों को 1 करोड़ रूपये की होगी वापसी
राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को निवेश की राशि लौटाए जाने हेतु कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा लगातार चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप अब तक 16 हजार 942 निवेशकों को 11 करोड़ 22 लाख रूपए राशि वापस दिलाई जा चुकी है। […]