मुंगेली , नवम्बर 2021// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य की 01 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहा है। धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से ही जिले के 66 समितियों के 95 धान उपार्जन केंद्रों में की जाएगी। उन्होने कहा कि किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि के दौरान अवांछित व्यक्तियों तथा गांव एवं शहरी इलाको में कोचियों एवं बिचोलियों के द्वारा भी चिल्हर रूप से धान खरीद कर धान लाकर खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसान के धान के रकबे में खपाने अथवा बेचने का कार्य संभावित रहता है। इसके अलावा ऐसे व्यक्तियों को समितियों द्वारा भी प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा सकता है। ऐसे व्यक्तियों और समितियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की बात कहीं है।
संबंधित खबरें
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में किया गया सघन पौधरोपण
राजनांदगांव, 21 जून 2025/sns/- बारिश के मौसम के दृष्टिगत आज जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सघन पौधरोपण किया गया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर आज जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में व्यापक पैमाने पर पौधरोपण किया गया। जिले भर में लगभग 18 हजार […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कमार बस्ती में बांस शिल्प को सराहा परिवार में शादी के लिए स्वयं खरीदे पर्रा, धुकना और सुपा
बलौदाबाजार, 09 मई 2025/sns/- प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र बलदाकछार पहुंचे। यहां उन्होंने बरगद के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। चौपाल के उपरांत वे सीधे कमार बस्ती पहुंचे, […]