राजनांदगांव , नवम्बर 2021। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम टप्पा कोलिहापुरी के श्री गिरधारी लाल साहू के जीवन में उम्मीद की रोशनी आई है। उन्होंने बताया कि चिटफंड कंपनी याल्स्को में उन्होंने अपने खेत का विक्रय कर मिली राशि 5 लाख रूपए लगाई थी। चिटफंड कंपनी याल्स्को में उनके रिश्तेदार कार्य करते थे। उन्होंने श्री गिरधारी को इस कंपनी में राशि निवेश करने के लिए कहा। श्री गिरधारी ने बताया कि अपने रिश्तेदार की बातों में आकर तथा लालच के कारण उन्होंने इतनी बड़ी राशि इस धोखाधड़ी में गवां दी थी। श्री गिरधारी ने कहा कि जीवन भर की जमा पूंजी के डूबने से आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत नुकसान हुआ और हमने यह राशि मिलने की आशा छोड़ दी थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर पहले 50 हजार रूपए की राशि तथा दोबारा 1 लाख 50 हजार रूपए की राशि कुल अब तक 2 लाख रूपए प्राप्त हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह राशि मिलने पर राहत महसूस कर रहे हैं और उम्मीद है कि शेष राशि भी मिल जाएगी। अनापेक्षित रूप से यह राशि मिलने पर श्री गिरधारी की पत्नी श्रीमती शारदा एवं परिवार में बहुत खुशी है। उन्होंने बताया कि वे इस दौरान मानसिक रूप से काफी परेशान रहे और इस आर्थिक क्षति से उबरने के लिए वे रायपुर में दाल मील में कार्य करने लगे।
संबंधित खबरें
सर्वे कर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का करें चिन्हांकन – कलेक्टर
सभी हितग्राहियों को मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से लाभांवित करने के दिए निर्देश कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक मुंगेली 02 जून 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की गहन समीक्षा की। बैठक में […]
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025मतदान सामग्री का वितरण 10 फरवरी को – नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली का वितरण भारती विश्वविद्यालय पुलगांव से – शेष नगरीय निकायों का मुख्यालय में निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र से
दुर्ग फरवरी 2025/sns/ जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी 2025 को मतदान की तिथि निर्धारित है। जिले में सफलतापूर्वक मतदान सुनिश्चित करने कल 10 फरवरी 2025 को प्रातः 8.00 बजे से मतदान सामग्री का वितरण नगरीय निकायों के लिए निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र से किया जाएगा। प्राप्त […]
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान ‘जागव बोटर’
राजनांदगांव 01 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायतों में आम एवं उप निर्वाचन 2021 सम्पन्न कराए जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया सरलता से संपन्न कराने एवं सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सके तथा मतदान प्रक्रिया में आसानी तथा निर्भीक होकर सम्मिलित […]