मुंगेली , नवम्बर 2021// कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में विभिन्न धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियो की बैठक लेकर धान खरीदी की पूर्व तैयारी की समीक्षा की। बैठक में उन्होने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य की 01 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहा है। धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से ही जिले के 66 समितियों के 95 धान उपार्जन केंद्रों में की जाएगी। उन्होने सभी उपार्जन केंद्रों में जीरो शार्टेज का लक्ष्य रखकर धान खरीदी करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कहा कि उपार्जन केंद्रों में धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की जाएं। ताकि केंद्र में उन्हे सुखद अनुभव हो। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वसंत ने धान उपार्जन केंद्रों में चेक लिस्ट अनुसार सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करने, बारदानों की व्यवस्था, कम्प्यूटर सेंट, कांटाबांटा सेंट, कर्मचारियों और हमालों की पर्याप्त व्यवस्था, तारपोलिंग एवं डनेज की व्यवस्था तथा धान उपार्जन के संबंध में धान की गुणवत्ता, खरीदी दर, निगरानी समिति के सदस्यों के नाम के फ्लेक्स बैनर को भी प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने धान खरीदी में सीमांत एवं लद्यु कृषकों, कोविड-19 के टीका लगवाने वाले किसानों और पैरादान करने वाले किसानों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने धान खरीदी में गुणवत्ता, नमी का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी स्थिति में अमानक एवं रबी फसल की धान की खरीदी नहीं करने के भी निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कोचियों द्वारा अवैध रूप से धान खपाने को हतोत्साहित करने हेतु समुचित प्रयास करने के भी निर्देश दिये। बैठक में उन्होने सुरक्षा एवं रख-रखाव हेतु शासन से प्राप्त राशि को तत्काल समिति के खाते में अंतरित करने के लिए सीसीबी के नोडल अधिकारी को निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने बारदानों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और कृषको द्वारा अपने बारदाने में धान लाकर बेचने वाले कृषकों को बारदाने की पावती देने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर नोडल अधिकारियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का सारगर्भित उत्तर देकर उनके शंकाओं का समाधान किया। बैठक में प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी श्री एस के. मिश्रा ने धान खरीदी के संबंध में राज्य द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, संयुक्त कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित खाद्य, सहकारिता, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और जिला स्तरीय सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का ऐतिहासिक मुरिया दरबार संपन्न
आस्था का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा-कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. मुरिया दरबार में कलेक्टर सहित माटी पुजारी और मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन एवं गणमान्य नागरिक हुए शामिलजगदलपुर 26 अक्टूबर 2023/ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व आस्था और परम्परा का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है,जो सर्वाधिक लम्बी अवधि तक मनाया जाता है। इस बस्तर दशहरा […]
कलेक्टर के निर्देश पर स्कूली बच्चों ने संभाली जनजागरूकता की कमान
बिलासपुर, 22 जुलाई 2024/sns/-कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर स्कूली बच्चों ने जनजागरुकता की कमान संभाली ली है। गांवों में रैली निकाल कर मलेरिया और डायरिया से बचाव का संदेश दे रहे हैं। अब ग्रामीणों पर इसका असर दिख रहा है। कोटा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में स्कूली बच्चों को प्रार्थना के […]
डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना
प्रत्यक्ष को मिली नेत्र की रोशनीअब चहक रही है कोमल, पायल और मुस्कुरा रहा है युवानरायपुर, 24 फरवरी 2023/ प्रत्यक्ष नाम मां ने अपने बेटे का रखा था, ताकि हमेशा उसकी आंखों के सामने रहे। लेकिन जब प्रत्यक्ष थोड़ा बड़ा हुआ, तो पता चला कि वो ठीक से देख नहीं पाता है। प्रत्यक्ष की मां […]