बीजापुर , नवंबर 2021- जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू हो रही है।धान खरीदी के दौरान आने वाली समस्या,शिकायतों को दर्ज करने सहित निराकरण किये जाने हेतु कार्यालय कलेक्टर जिला बीजापुर में कंट्रोल रूम स्थापित की गयी है। इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 07853-220023 है। कंट्रोल रूम को संचालित करने हेतु कर्मचारियों को रोस्टर अनुसार ड्यूटी लगायी गयी है। कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07853-220023 के अलावा राज्य स्तरीय कॉल सेन्टर नम्बर 1800-2333663, 112 एवं 1967 में ग्रामीण या किसान सम्पर्क कर धान खरीदी सम्बन्धी समस्या-शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।उक्त कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी श्री ऋषिकेश सिदार रोजगार अधिकारी को बनाया गया है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ ने कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा का किया सम्मान
बलौदाबाजार,18 जनवरी 2024/छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ बलौदाबाजार इकाई द्वारा आज जिला मुख्यालय स्थित पेंशनर भवन में कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा का सम्मान किया गया. इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक जैन,नंदकुमार साहू, शिक्षाविद खोड़स राम कश्यप,टेसू लाल धुरंधर,विजय केसरवानी उपस्थित रहे। इस दौरान छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ […]
सिलाई मशीन प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर 28 दिसम्बर 2022/ प्राचार्य सह नोडल अधिकारी ने बताया है कि वर्ष 2022-23 में सिलाई मशीन ऑपरेटर कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण कराई जाएगी। इच्छुक हितग्राही 2 जनवरी 2023 को शाम 5 बजे तक लाईवलीहुड कॉलेज में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। उक्त प्रशिक्षण 3 माह का होगा जिसमें कौशल प्रशिक्षण उपरांत सर्टिफिकेट […]