राजनांदगांव, नवम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पदुमतरा में कृषक श्रीमती रूखमणी के खेत में पटवारी द्वारा किए जा रहे फसल कटाई प्रयोग की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फसल कटाई प्रयोग में शासन के नियमों तथा दिशा-निर्देशों का सावधानी से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से चर्चा कर योजना के बारे में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत औसत उत्पादकता से कम उत्पादकता आने की स्थिति में फसल उत्पादकता की कमी के अनुपात में फसल बीमा दावा राशि के आंकलन के लिए फसल कटाई प्रयोग किया जाता है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख श्रीमती लता उर्वशा, तहसीलदार राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए विभिन्न विभागों के कार्य-दायित्वों का किया गया निर्धारण
कोरबा, दिसंबर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों व उत्तरदायित्वों का निर्धारण किया गया है। जिसमें पंचायत सचिव ग्राम पंचायत की बैठक की आवश्यक व्यवस्था एवं समन्वय करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा माता एवं किशोरी के संबंध में मेरी […]
शपथपूर्वक अभिकथन हेतु उपस्थित होने की सूचना
बीजापुर 07 अगस्त 2023. 18 जनवरी 2016 को बीजापुर के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हिडमापारा, गोटपल्ली, (कोटमपल्ली) के जंगल पहाड़ पिडिया थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना की दण्डाधिकारी जांच किये जाने हेतु संबंधित घटना में मृतक के परिवार से श्री उईका सुकलू पिता मासा साकिन गोटपल्ली (शव सुपूर्दनामा साक्षी), श्री ओयाम लखमू (शव सुपूर्दनामा […]
वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण से सक्षम बन रही मटनार की उत्पादक समूह की दीदियां ईमली सीजन में अभी तक हुई 04 लाख रुपए की आमदनी
जगदलपुर दिसंबर 2024/sns/ बस्तर जिले के विकासखण्ड बकावंड अंतर्गत मटनार की महिला स्व सहायता समूह की दीदियां गांव और समीपस्थ हाट-बाजार में वनोपज संग्रहण करने के साथ ही उसका प्रसंस्करण कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। इस उत्पादक समूह की सदस्य महिलाएं अपने इस कार्य को पूरी लगन एवं मेहनत से कर आर्थिक […]