राजनांदगांव, 31 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम कलगांव पोस्ट धमनार तहसील सकरी जिला धुले महाराष्ट्र निवासी प्रवीण खैरनार के स्वामित्व की जप्तशुदा वाहन महिन्द्रा एक्सयूवी 500 क्रमांक एमएच 18 एजी 9990 को छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 के प्रावधानों के तहत शासन के पक्ष में राजसात किया है। पुनरीक्षण अवधि समाप्त होने तथा सक्षम न्यायालय से किसी प्रकार का कोई आदेश प्राप्त नहीं होने की दशा में राजसात किए गए वाहन का गठित समिति द्वारा नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई की जाएगी एवं प्राप्त राशि को छत्तीसगढ़ शासन के निर्धारित मद में खजाना दाखिल करने की कार्रवाई की जाएगी। सक्षम न्यायालय (सत्र न्यायालय राजनांदगांव) से आदेश के विरूद्ध कोई आदेश प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी। उल्लेखनीय है कि उक्त वाहन से 2 नग गाय एवं 2 नग बछड़ा मवेशी का परिवहन किया जा रहा था।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ की प्रथम नक्सल सदस्य मुक्त पंचायत बड़े सट्टी में विकास कार्यों की रफ्तार तेज प्रशासन की सतत निगरानी जारी
सुकमा, 08 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार बुधवार को ग्राम पंचायत बड़ेसट्टी में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया गया। प्रशासनिक टीम ने ग्राम स्तर पर जारी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।बड़ेसट्टी ग्राम पंचायत को यह […]
मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान
सुकमा, 08 दिसंबर 2025/sns/- जिले में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तेरहवें चरण की शुरुआत को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने सोमवार को मलेरिया जांच करवाई।साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों अनुविभागीय अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विभागों […]
’कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में 23 जनवरी से 1फरवरी तक होगा विशाल संत समागम मेला का आयोजन’
बलौदाबाजार, 26 दिसम्बर 2025/sns/- कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा मे प्रतिवर्षानुसार सन्त समागम समारोह (माघ मेला )का आयोजन बसंत पंचमी से प्रारम्भ होग़ा। इस वर्ष 23 जनवरी 2026 से माघ पूर्णिमा 1फरवरी 2026 तक संपन्न होग़ा। पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहब की अध्यक्षता एवं कलेक्टर दीपक सोनी की उपस्थिति में शुक्रवार को सद्गुरु कबीर धर्मदास साहब वंशवली […]


