कवर्धा, 31 मार्च 2026/sns/-‘‘बाल विवाह मुक्त भारत/छत्तीसगढ़ अभियान‘‘ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद पंचायत सभाकक्ष कवर्धा में एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा 10 मार्च 2024 से प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा का पूर्ण उन्मूलन करना है। कार्यक्रम में बताया गया कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई ही नहीं, बल्कि कानूनन अपराध भी है। इससे बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा बाधित होती है। साथ ही यह बच्चों के अधिकारों का हनन भी है। इस बुराई के उन्मूलन हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यशाला में नगर पालिका परिषद कवर्धा के सभापति श्री बिहारी धुर्वे, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कवर्धा एवं दशरंगपुर के परियोजना अधिकारी, विकासखंड कवर्धा के अंतर्गत पर्यवेक्षक, सरपंच, सचिव, शिक्षक, रोजगार सहायक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के ब्लॉक समन्वयक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सदस्य भी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर टोल फ्री नंबर 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) पर सूचित करने की अपील की गई।
संबंधित खबरें
अनुकम्पा नियुक्ति को मिली स्वीकृति, कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते में वृद्धि: नागरिक आपूर्ति निगम की संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न
अनुकम्पा नियुक्ति को मिली स्वीकृति, कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते में वृद्धि: नागरिक आपूर्ति निगम की संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न रायपुर 19 जून 2025/छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड (नागरिक आपूर्ति निगम) के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज निगम मुख्यालय, नवा रायपुर में संचालक मंडल की 95वीं बैठक […]
मानव-हाथी संघर्ष में कमी के लिए बिलासपुर वन मंडल की प्रभावी पहल
बिलासपुर, 15 नवंबर 2025/sns/-बिलासपुर वन मंडल द्वारा वर्ष 2025 में मानव-हाथी संघर्ष को कम करने, हाथियों के संरक्षण को बढ़ावा देने और गज गलियारों को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में लगभग 247 हाथियों की आबादी है, जिनमें से करीब 100 हाथी बिलासपुर वन मंडल के विभिन्न […]
बीजापुर में आबकारी विभाग का अभिनव पहल, वेतन संबंधी जानकारी अब मोबाइल एप पर
बीजापुर, 13 सितम्बर 2025/sns/ – छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक आबकारी विभाग के निर्देशानुसार सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर शंगीता द्वारा Seva Suvidha Mobile App प्रारंभ किया गया।इस एप को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। जिले में संचालित मदिरा दुकानों में कार्यरत मुख्य विक्रयकर्ता, विक्रयकर्ता, एम.पी.डब्ल्यू. एवं सुरक्षागार्ड अब अपने वेतन […]

