केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले

राजनांदगांव, 30 मार्च 2026/sns/-केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में परकोलेशन टैंक, इंजेक्शन वेल, बोरवेल सह रिचार्ज साफ्ट सैंड फिल्टर स्ट्रक्चर का अवलोकन किया। राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास मॉडल के रूप में पूरे देश के लिए अच्छा उदाहरण है। राज्य मंत्री डॉ. चौधरी ने ग्रामीणों से कहा कि फसल चक्र को अपनाकर कम पानी उपयोग वाली फसलों का अधिक से अधिक उपयोग करें। धान की जगह दलहन-तिलहन फसल लेने के लिए किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पीएम-आशा योजना अंतर्गत समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन किसानों से खरीदी की जा रही है। जिससे किसानों को अच्छी आमदनी हो रही है।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले में निर्मित विभिन्न वॉटर रीचार्ज स्ट्रक्चर, पर्कोलेशन टैंक, रीचार्ज शाफ्ट, तालाब संरक्षण मॉडल तथा ग्राउंड वाटर मैनेजमेंट से जुड़े विस्तृत तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम लागत में उच्च गुणवत्ता के जिले के वॉटर रीचार्ज स्ट्रक्चर बड़े स्तर पर बनाए गए हैं। जिससे भूमिगत जल स्तर में सुधार दर्ज किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि जिन गांवों में रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाया गया है। वहां के बोरवेल्स की जल क्षमता दोगुनी तक बढ़ी है, जिससे ग्रामीण इलाकों में पानी की उपलब्धता लगातार बेहतर हुई है। जल पुनर्भरण की इस तकनीक से जिले में लंबे समय से खराब पड़े बोरवेल्स में पुनरू पानी आने लगा है। रीचार्ज शाफ्ट बनाकर वर्षा जल को सीधे भूमिगत धारण क्षमता वाले हिस्सों तक पहुँचाया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्षा जल और ग्रे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए अलग-अलग संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *