गमपुर में सेचुरेशन शिविर का निरीक्षण, अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ पहुंचाने दिए निर्देश

दिनांक, 30 मार्च 2026/sns/- को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बीजापुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बीजापुर द्वारा 26 मार्च को ग्राम गमपुर में आयोजित सेचुरेशन शिविर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर आवश्यक दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक खाता एवं राशन कार्ड की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने इन दस्तावेजों के महत्व एवं उन्हें बनवाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया।
अधिकारियों ने शिविर में उपस्थित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को स्वीकृत आंगनवाड़ी भवन एवं पंचायत भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए।
सेचुरेशन शिविर में ग्राम के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाया। यह शिविर ग्रामीणों के लिए शासन की योजनाओं से जुड़ने और आवश्यक सुविधाएं प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *