सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 मार्च 2026/sns/-सारंगढ़ के एसडीएम ऑफिस परिसर (कचहरी) में 27 मार्च को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अनुविभाग स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी विभाग के स्टॉल होंगे। सभी विभाग अपने विभाग से संबंधित जनसुविधा, योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान करेंगे। इस शिविर में नागरिक अपनी समस्या के निराकरण के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार, राज्य के नागरिकों के मांग, सुझाव और समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर सुशासन तिहार, प्रशासन गांव की ओर जैसे कई प्रकार के आयोजन करते आ रही है।
संबंधित खबरें
एनचएम के तहत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन 28 फ़रवरी तक आमंत्रित
बलौदाबाज़ार, 17 फ़रवरी 2026/sns/- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न 87 रिक्त संविदा पदों पर नियुक्ति करने हेतु आवेदन 28 फ़रवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के 17 पद,नर्सिंग ऑफिसर 4 पद,स्टॉफ नर्स […]
कबीरधाम में डिजिटल शिक्षा क्रांति का वनांचल तक विस्तार
कवर्धा, 02 दिसंबर 2025/sns/- डिजिटल शिक्षा की पहल को आगे बढ़ाते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज हायर सेकेंडरी स्कूल खैरबना कला से बोड़ला ब्लॉक के 08 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम की शुरुआत की। कवर्धा और सहसपुर लोहारा विकासखंड में स्मार्ट क्लासेज की शुरुआत की जा चुकी है। जिसके पश्चात अब बोड़ला विकासखंड […]
दिव्यांगजनों को आत्मविश्वास और आत्म निर्भरता की ओर ले जाने का लक्ष्य विधायक श्री किरण देव
जगदलपुर, 03 दिसम्बर 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग ने बुधवार को आड़ावाल स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस आयोजन में जगदलपुर विधायक श्री किरण देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित सभी जनों को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस की बधाई […]


