बिलासपुर, 26 मार्च 2026/sns/-जिले में बर्ड फ्लू की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कलेक्टोरेट बिल्डिंग के कक्ष क्रमांक 25 में स्थित यह कंट्रोल रूम आम नागरिकों और संबंधित विभागों के बीच सूचना के आदान-प्रदान का प्रमुख माध्यम बनेगा।कंट्रोल रूम का लैंडलाइन नंबर (07752-251000)जारी किया गया है, जिस पर नागरिक बर्ड फ्लू से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, शिकायत या सूचना दे सकेंगे। यह कंट्रोल रूम दिन-रात 24 घंटे सक्रिय रहेगा। प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम के संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है, ताकि हर सूचना पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बर्ड फ्लू से संबंधित किसी भी संदिग्ध स्थिति या मृत पक्षियों की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें, जिससे समय रहते रोकथाम के प्रभावी उपाय किए जा सकें।
संबंधित खबरें
जिला रोजगार कार्यालय में 23 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन
जांजगीर-चांपा, 16 जुलाई 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 23 जुलाई 2025 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है।जिला […]
अग्निवीर वायु सैनिक पदों पर भर्ती के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव, 22 जुलाई 2025/sns/- भारतीय वायुसेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के केवल अविवाहित महिला एवं पुरूष उम्मीदवारों से अग्निवीर वायु सैनिक पदों पर भर्ती के लिए 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। अग्निवीर वायु सैनिक पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाईन पंजीयन कर सकते है। भर्ती […]
जल जीवन मिशन समीक्षा बैठक: रायपुर जिले के 1.81 लाख घरों तक पहुँचा नल कनेक्शन
जल जीवन मिशन समीक्षा बैठक: रायपुर जिले के 1.81 लाख घरों तक पहुँचा नल कनेक्शन रायपुर जिले में जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक रायपुर, 24 सितम्बर 2025/ कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सभाकक्ष, कलेक्टोरेट परिसर रायपुर में जल जीवन मिशन की […]

