बिलासपुर, 26 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 23/03/2026, 24/03/2025 व 25/03/2026को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा काठकोनी, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी, निरतु, सेंदरी, मंगला, तुरकाडीह, लोखंडी, लोफण्डी, दर्रीघाट, लावर, जयरामनगर कोटा, करही कछार, पहन्दा क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान खम्हरिया क्षेत्र से खनिज मिट्टी का अवैध उतखनन करते 01 जे सी बी व 01 ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया गया। सकरी क्षेत्र से खनिज मिट्टीईट का अवैध परिवहन करते 02 ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया गया। जयरामनगर क्षेत्र से खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते 03 हाइवा 01ट्रैक्टर ट्राली वाहन को जप्त किया गया। सेंदरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 03 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया। करही कच्छार क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया। पहँदा क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया।लोफण्डी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया। इस प्रकार जप्त कुल 14 वाहनों को पुलिस थाना कोनी, कोटा, पुलिस सहायता केंद्र केंदा व जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।
संबंधित खबरें
राजनांदगांव जिले में अब तक 6197.8 मिमी वर्षा दर्ज
राजनांदगांव, 23 सितम्बर 2025/sns/- राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2025 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 6197.8 मिमी बारिश एवं औसत 885.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 989.9 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 866.5 मिमी, राजनांदगांव […]
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर में होगा ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026:मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर में होगा ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026:मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त 69 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक संबल की नई राशि रायपुर, 07 मार्च 2026/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर बस्तर जिले में ‘वृहद महतारी वंदन […]
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अम्बिकापुर में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
अम्बिकापुर, 20 जून 2025/SNS/- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातः 6ः50 बजे राजमोहिनी देवी भवन, पार्टी हॉल में जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से जन-जन को योग से जोड़कर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य“ की संकल्पना को साकार करना है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा सासंद […]

