छत्तीसगढ़

बीजापुर में उद्योग बैंकर्स संवाद कार्यशाला 25 मार्च को MSME उद्यमियों को मिलेगा बड़ा लाभ

बीजापुर, 25 मार्च 2026/sns/-जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा जिले के  MSME  उद्यमियों एवं नए व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए उद्योग बैंकर्स संवाद विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम RAMP योजना के अंतर्गत आयोजित होगा जिसका उद्देश्य उद्यमियों और बैंकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह कार्यशाला 25 मार्च 2026 को सांस्कृतिक भवन बीजापुर में आयोजित होगी। कार्यक्रम का समय प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 4ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभिन्न बैंकों द्वारा संचालित ऋण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही MSME क्षेत्र से जुड़ी वित्तीय समस्याओं के समाधान,  CGTMSE ,oa PMEGP जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में उद्यमियों और बैंक अधिकारियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिलेगा जिससे व्यवसायिक समस्याओं का समाधान आसान हो सकेगा।
इसके अतिरिक्त, महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूह SHG के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों और लाभार्थियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। यह कार्यशाला नए और मौजूदा उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जहां उन्हें वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन एक ही मंच पर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *