सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 मार्च 2026/sns/-पशुधन विकास विभाग की मादा वत्स (उन्नत मादा) पालन पोषण योजना के तहत विकासखंड सारंगढ़ के 11 हितग्राहियों को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डे के द्वारा उप संचालक पशुधन डॉ महेंद्र पाण्डेय की अगुवाई में काफ ग्रोवर (दाना) राशन प्रदान किया गया एवं पूरे जिले में 71 हितग्राहियों को काफ ग्रोवर पशु आहार वितरण किया गया है, जिससे इस जिले के हितग्राहियों में अति उत्साह है एवं प्रत्येक हितग्राहियों को 11 बोरा 23 किलो दाना दिया गया। पशु विभाग के इस कार्य से आम जनता में उत्साह है। इसी तरह का कार्यक्रम बिलाईगढ़ ब्लॉक में कृषि स्थायी समिति सभापति सोनी टंडन एवं समिति के सदस्यों के द्वारा 5 ओबीसी और 5 अनुसूचित जाति हितग्राहियों को कैल्फ ग्रोवर फीड का वितरण किया गया।
संबंधित खबरें
समर्पण अनुशासन और समय प्रबंधन से मिलती है सफलता – राज्यपाल श्री रमेन डेका
रायपुर, 17 अक्टूबर 2025/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका कोटा स्थित डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने 195 विद्यार्थियों को पीएचडी को उपाधि और 189 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया। उन्होंने इस दौरान विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित दीक्षांत स्मारिका सहित अन्य प्रकाशनों का विमोचन किया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने […]
छात्रावास-आश्रमों की सुचारू संचालन पर पूरा ध्यान दें मंत्री गुरू खुशवंत साहेब गिरौदपुरी-भंडारपुरी के समन्वित विकास के लिए कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश
रायपुर, 10 सितम्बर 2025/sns/- अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में अनुसूचित जाति वर्ग के हितार्थ संचालित योजनाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली बैठक हैं। प्रमुख प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा एवं आयुक्त डॉ. सारांश […]
गोधाम योजना निराश्रित एवं घुमंतु गौवंशों के संरक्षण हेतु इच्छुक संस्थाओं से 24 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव, 19 सितम्बर 2025/sns/- निराश्रित एवं घुमंतु गौवंशों के संरक्षण हेतु गौधाम योजना अंतर्गत इच्छुक संस्थाओं से 24 सितम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। गौधाम संचालन हेतु इच्छुक स्वयंसेवी संस्था, एनजीओ, ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, सहकारी समिति निर्धारित तिथि तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें पशुधन विकास […]


