सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 मार्च 2026/sns/- नागरिकों को रजिस्ट्री संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए छत्तीसगढ़ के सभी रजिस्ट्री ऑफिस रविवार 22 मार्च, शनिवार 28 मार्च, रविवार 29 मार्च तथा मंगलवार (महावीर जयंती) 31 मार्च को भी सामान्य कार्यदिवसों की तरह खुले रहेंगे। इन तिथियों में दस्तावेजों के पंजीयन सहित अन्य सभी संबंधित सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी।शासन के इस निर्णय का उद्देश्य नागरिकों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे अपने लंबित पंजीयन कार्यों को समय पर पूरा कर सकें। विशेष रूप से वित्तीय वर्ष की समाप्ति के मद्देनज़र इन दिनों में पंजीयन कार्यों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
संबंधित खबरें
संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय जगदलपुर, जिला बस्तर
जगदलपुर, 31 अक्टूबर 2025/sns/- आभार सॉफ्टवेयर के माध्यम से पेंशनरों के लिए पेंशनर परिचय पत्र बनाने का प्रावधान है। इसे मद्देनजर रखते हुए वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी जगदलपुर द्वारा समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से पेंशनर परिचय पत्र हेतु जानकारी अपलोड करने के लिये आभार सॉफ्टवेयर (डीडीओ लॉगिन) प्रक्रिया का अनुपालन करने कहा गया है। […]
सुकमा में छिंदगुड़ निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापन
सुकमा, 28 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर एवं वनमंडलाधिकारी श्री अक्षय भोसले के नेतृत्व में वन विभाग द्वारा सुकमा जिले में पारंपरिक छिंदगुड़ निर्माण को आजीविका के सशक्त साधन के रूप में विकसित करने की दिशा में आयोजित दो माह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रशिक्षण हेतु दंतेवाड़ा […]
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल का बीजापुर प्रवासभैरमगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
बीजापुर, 07 अगस्त 2025/sns/- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा, शिक्षा एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर जांगला का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए […]

