छत्तीसगढ़

विशेषज्ञ समिति ने किया उपजेल का निरीक्षण

बीजापुर, 19 मार्च 2026/sns7-महिला बाल विकास विभाग नया रायपुर एवं कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार जिला बीजापुर में उपजेल निरीक्षण हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा दिनॉक 18 मार्च को उपजेल जिला बीजापुर का निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा प्रत्येक बैरक में जाकर बंदीयों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। जिसमें निरीक्षण के दौरान उपजेल बीजापुर के बैरक में कुल 194 निरूद्ध बंदी पाये गये एवं सभी बंदियों से पूछताछ की गई। जेल निरीक्षण के दौरान श्री एके शुक्ला उप जेल अधीक्षक एवं विशेषज्ञ समिति के श्रीमती नीलाबाई यालम सदस्य जेजेबी श्रीमती मिली सत्यन, सदस्य सीडब्ल्यूसी, सुश्री साधना कश्यप सदस्य, सीडब्ल्यूसी श्रीमती देविन्दा राना सदस्य, सीडब्ल्यूसी, श्री नवीन मिश्रा, संरक्षण अधिकारी कु0 आनंदमई मल्लिक, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी, श्रीमती देवाअम्मा मेकल, महिला प्रधान आरक्षक एवं श्री संदीप चिडे़म सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *