छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना: राजकुमार पटेल बने आत्मनिर्भर

मुंगेली, 19 मार्च 2026/sns/- जिले के विकासखंड पथरिया अंतर्गत ग्राम ककेड़ी निवासी श्री राजकुमार पटेल ने मछली पालन के माध्यम से आजीविका का सहारा मिल गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत अपने खेत में नवीन तालाब निर्माण कर तिलपिया प्रजाति का मछली पालन शुरू किया और आज उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। श्री पटेल ने 0.80 हेक्टेयर भूमि में तालाब निर्माण कराया, जिसके लिए उन्हें योजना के तहत लगभग 2.24 लाख रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने मछली पालन विभाग में पंजीयन कराकर 16 हजार तिलापिया मछली बीज का संचयन किया।
लगभग 08 महीनों की मेहनत और वैज्ञानिक तरीके से पालन-पोषण के बाद उन्होंने करीब 05 क्विंटल मछली उत्पादन प्राप्त किया। बाजार में 100 रुपए प्रति किलो की दर से बिक्री कर उन्होंने लगभग 05 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया। पालन में लगभग 2.5 लाख रुपए की लागत आने के बाद भी उन्हें 2.5 लाख रुपए की शुद्ध आय प्राप्त हुई। इस अतिरिक्त आय से श्री पटेल न केवल अपने परिवार का बेहतर भरण-पोषण कर रहे हैं, बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा और भविष्य को भी संवार रहे हैं। उनकी इस सफलता से गांव के अन्य किसान भी प्रेरित हो रहे हैं और मछली पालन की ओर रुझान बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *