दुर्ग, 19 मार्च 2026/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग तथा क्रिश्चन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में एक विशाल जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम क्रिश्चन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, दुर्ग के परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक ने बताया कि निजी क्षेत्र के ऐसे नियोक्ता जो अपने संस्थानों में रिक्त पदों की भर्ती इस मेले के माध्यम से करना चाहते हैं, वे अपनी रिक्तियों की जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के जरिए जिला रोजगार कार्यालय को प्रेषित कर सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से रिक्तियां अधिसूचित करने के लिए नियोक्ताओं को ’रोजगार मेला हेतु पंजीयन’ कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन प्रक्रिया के लिए नियोक्ता के पास वैध जी.एस.टी. क्रमांक होना आवश्यक है तथा संबंधित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इस मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना और नियोक्ताओं को कुशल कार्यबल उपलब्ध कराना है। इच्छुक संस्थान एवं अधिक जानकारी चाहने वाले आवेदक किसी भी कार्य दिवस में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में संपर्क कर विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को
कवर्धा, 20 नवंबर 2025/sns/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2025 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के अनुक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार इस वर्ष का अंतिम नेशनल लोक अदालत 13 दिसम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका न्यायालय के स्तर से लेकर उच्च न्यायालय […]
झांगलु राम के सपनों को पंख दी प्रधानमंत्री आवास योजना ने
कोरबा, 08 नवम्बर 2025/sns/- कोरबा जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कारीछापर के धनुहार पारा में रहने वाले झांगलु राम रोज़ाना मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आमदनी में घर का खर्च चलाना ही उनके लिए बड़ी चुनौती थी। ऐसे हालात में पक्का मकान बनवाने की कल्पना करना भी उनके लिए असंभव […]
कमिश्नर ने वीसी के जरिए कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस लेकर की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा
बिलासपुर, 5 जुलाई 2025/sns/- कमिश्नर श्री सुनील जैन ने आज वीसी के जरिए कलेक्टर्स कॉन्फरेंस लेकर राजस्व मामले एवं शासकीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व न्यायालयों की मजबूती और सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया। श्री जैन ने कहा कि किसी भी सूरत में पक्षकारों को दो बार से ज्यादा पेशी में बुलाया नहीं जाना […]

