छत्तीसगढ़

दसवीं, बारहवीं और आईटीआई उत्तीर्ण युवक युवती के लिए रोजगारोन्मुखी निशुल्क कोर्स

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 मार्च 2026/sns/- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित अलाइन पाठ्यक्रमों और लॉन्ड्री ऑपरेशंस स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का आवासीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 अप्रैल से प्रारम्भ होगा। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क, व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी होगा। प्रशिक्षण अवधि में आवास, भोजन एवं आवश्यक सुविधाए प्रशिक्षण संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए अंतिम तिथि 30 मार्च तक इच्छुक दसवीं बारहवीं आईटीआई उत्तीर्ण युवक युवती कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में नोडल अधिकारी पुरुषोत्तम स्वर्णकार 7828367272 और वरिष्ठ लिपिक लीलाधर अजगले से सम्पर्क कर सकते हैं।

राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (एनएसक्यूएफ) अंतर्गत श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट और द लॉन्ड्री बैग के द्वारा केवल आवासीय एवं ओजीटी आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत मूल्यांकन, प्रमाणीकरण एवं यथासंभव प्लेसमेंट मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। यह राज्य के युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के साथ दोनो संस्था श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट और द लॉन्ड्री बैग द्वारा संपादित एमओयू के आधार पर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *