छत्तीसगढ़

निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की नई पहल: ‘जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर-चांपा, 18 मार्च 2026/sns/- जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025 से की गई है। बींउचंण्पद पोर्टल के माध्यम से अब आम नागरिक घर बैठे ही एक क्लिक में विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वीकृति एवं क्रियान्वयन की अद्यतन जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता के साथ-साथ जनविश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है। पोर्टल में वर्ष 2024-25 के 485 कार्य एवं वर्ष 2025-26 के 84 कार्य, कुल 569 कार्यों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है, जिसमे लगातार नए कार्य एवं कार्याें की प्रगति की एंट्री नियमित की जा रही है।
 कलेक्टर श्री महोबे ने सभी विभागों को निर्देशित कर कहा है कि विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों जैसे स्कूल भवन, आंगनवाड़ी भवन, नाली निर्माण, सड़क निर्माण आदि की विस्तृत जानकारी एवं संबंधित फोटो नियमित रूप से अपलोड करें ताकि आम नागरिकों को बींउचंण्पद पोर्टल के माध्यम से गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त हो सके। इससे कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। यह पोर्टल आम नागरिकों को निर्माण कार्यों की निगरानी में सहभागी बनने का अवसर प्रदान कर रहा है। आम नागरिक अपने क्षेत्र में हो रहे कार्यों को देखकर अपनी प्रतिक्रिया एवं सुझाव भी दे सकते हैं, जिससे कार्यों में सुधार संभव होगा।
प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी निर्माण कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण हों तथा आम नागरिकों की भागीदारी से विकास कार्यों की निगरानी और अधिक प्रभावी बन सके। कलेक्टर श्री महोबे ने सभी नागरिकों से अपील की है कि पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा अपने आसपास हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त कर विकास कार्यों में जन भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *