जगदलपुर, 18 मार्च 2026/sns/- जिले के पशुधन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पशुधन विकास विभाग द्वारा एक व्यापक टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका नियंत्रण कार्यक्रम के सातवें चरण का यह अभियान पूरे जिले में 15 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते 16 मार्च को जिले के सभी सातों विकासखण्डों में खुरहा-चपका टीकाकरण का एक विशेष महाअभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पशुओं को कवर किया जा रहा है। यह अभियान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि खुरपका-मुंहपका एक अत्यंत संक्रामक विषाणु जनित बीमारी है जो संक्रमित पशुओं के संपर्क में आने या पशु शालाओं की नियमित सफाई न होने के कारण तेजी से फैलती है। यह रोग मुख्य रूप से गाय, भैंस, बकरी और सूअर जैसे खुर वाले चैपाया पशुओं को प्रभावित करता है। इस बीमारी के लक्षणों में पशुओं के मुंह से चिपचिपा लार निकलना, लंगड़ाकर चलना, खुरों और मुंह में छोटे-छोटे छाले पड़ना तथा छालों के फटने से घाव बन जाना शामिल है। इतना ही नहीं इस संक्रमण के कारण दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन में कमी आती है और गर्भवती पशुओं में गर्भपात तक की स्थिति बन जाती है। यदि समय पर उपचार न मिले तो यह रोग गंभीर रूप ले सकता है, जिससे पशुओं की मृत्यु भी हो सकती है। पालतू मवेशियों में इस गंभीर खतरे को देखते हुए जिला कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिले भर में कुल 64 टीकाकरण टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के साथ-साथ मैत्री, पशु सखी और अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं, जो गांव-गांव और घर-घर जाकर गाय एवं भैंस वंशीय पशुओं का पूर्णतः निःशुल्क टीकाकरण कर रहे हैं। पशु चिकित्सा सेवायें के संयुक्त संचालक डॉ. देवेन्द्र कुमार नेताम ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और टीकाकरण दलों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि जिले के संपूर्ण पशुधन को इस संक्रामक रोग से पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके।
संबंधित खबरें
उपभोक्ता आयोग ने दिलाई बीमा क्षतिपूर्ति राशि
बलौदाबाजार, 3 दिसम्बर 2025/sns/-बीमा कंपनी द्वारा स्टॉक की क्षतिपूर्ति राशि प्रदाय नहीं किये जाने के मामले में उपभोक्ता आयोग बलौदाबाजार द्वारा बीमा कंपनी को मामले में राशि 4,50,000 रुपए एवं अन्य व्यय प्रदाय किये जाने के आदेश पारित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटापारा निवासी सुरेश कुमार खत्री मेसर्स सियाराम दाल मिल द्वारा अपने […]
शासकीय आईटीआई कोटा में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 23 जुलाई तक
बिलासपुर, 19 जुलाई 2025/sns/- शासकीय आईटीआई कोटा में प्रवेश सत्र 2025-26 एवं 2025-27 में संचालित एकवर्षीय व्यवसाय कोपा, स्टेनो (हिन्दी) तथा द्विवर्षीय व्यवसाय विद्युतकार, फिटर में प्रवेश के लिए 16 से 23 जुलाई तक पुनः आवेदन हेतु रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला है। प्रवेश हेतु इच्छुक आवेदक स्वयं अथवा किसी भी लोक सेवा केंद्र के माध्यम से […]
राज्यपाल श्री डेका से राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य ने की भेंट
राज्यपाल श्री डेका से राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य ने की भेंटरायपुर, 30 जून 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में सदस्य राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार श्री अमर परवानी ने सौजन्य भेंट की।

