राजनांदगांव, 18 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का पंजीयन होने पर जिले की सात परियोजनाओं से उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित पर्यवेक्षकों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने राजनांदगांव शहरी परियोजना के चिखली सेक्टर से श्रीमती पार्वती साहू, राजनांदगांव ग्रामीण-1 के सुरगी सेक्टर से श्रीमती दुर्गा जादौन, राजनांदगांव ग्रामीण-2 के घुमका सेक्टर से सुश्री दिशा शिंदे, डोंगरगांव के आरी सेक्टर से श्रीमती बेबी गीतांजली दीवान, डोंगरगढ़ के मेढ़ा सेक्टर से श्रीमती संतोषी राजपूत, छुरिया-1 के रंगीटोला सेक्टर से सुश्री सौम्या चौबे, छुरिया-2 के कुमर्दा सेक्टर से सुश्री वीना यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को जमीनी स्तर पर सफलता पूर्वक क्रियान्वयन करने में पर्यवेक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जिले को 6118 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पंजीयन का वार्षिक लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसके महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम तथा पर्यवेक्षकों के प्रयासों से लक्ष्य से अधिक 6499 पंजीयन कर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। पर्यवेक्षकों ने निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाया है। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों के प्रयासों से जिले में योजना की प्रगति में तेजी आयी है और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सूचकांकों में भी सुधार दर्ज किया गया है। उन्होंने पर्यवेक्षकों को आगे भी इसी तरह प्रतिबद्धता, निष्ठा एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एक महत्वकांक्षी योजना है। जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार तथा मजदूरी के क्षति के एवज में नकद राशि के रूप में आंशिक क्षतिपूर्ति प्रदान करना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को पहले बच्चे के जन्म पर 2 किस्तों में गर्भावस्था के पंजीयन पर एवं 6 महीने के भीतर एक बार प्रसव पूर्व जांच कराये जाने पर पहली किस्त के रूप में 3 हजार रूपए और दूसरी किस्त के रूप में 2 हजार रूपए बच्चे के जन्म के पंजीकरण तथा बीसीजी, पोलियो, डीटीपी एवं हिपेटाइसिस बी या इसके समानांतर प्रथम चक्र का टीका लगाये जाने के बाद प्रदान की जाती है। वही दूसरी संतान बालिका होने पर एकमुश्त 6 हजार रूपए प्रदान किया जाता है। योजना का लाभ लेने हेतु एलएमपी (अंतिम माहवारी) से 570 दिवस अथवा बच्चे के जन्म के 270 दिवस के भीतर आवेदन किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं सहायता के लिए निकटस्थ आंगनबाड़ी केन्द्र एवं राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1515 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
जगमड़वा–हनाईबन–मरदकठेरा चूना पत्थर ब्लॉक निरस्त
जगमड़वा–हनाईबन–मरदकठेरा चूना पत्थर ब्लॉक निरस्त खैरागढ़ 02 जनवरी 2026//छुईखदान विकासखंड अंतर्गत जगमड़वा–हनाईबन–मरदकठेरा चूना पत्थर ब्लॉक को निरस्त कर दिया गया है। यह ब्लॉक लगभग 304.209 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ था और क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा खनिज ब्लॉक माना जाता था। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) द्वारा जी-2 स्तर पर किए गए विस्तृत भूवैज्ञानिक अध्ययन […]
सरकार की योजनाओं से गांव-गांव तक पहुंच रही विकास की रोशनी-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
कवर्धा, 08 सितंबर 2025/sns/- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विचारपुर और भिभौंरी में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुने और सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण […]
जांच में नहीं पहुंची 106 स्कूल बसें ब्लैक लिस्टेड जिला परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई फ्लाइंग स्क्वाड को इन वाहनों के जांच के दिए गए निर्देश ओ.पी. जिंदल स्कूल की 11 बसों की हुई जांच खामियां मिलने पर लगा 55 हजार जुर्माना
रायगढ़, 30 जुलाई 2025/sns/- रायगढ़ में जिला परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 106 स्कूल वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। ये वाहन परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में जांच के लिए नहीं पहुंचे थे। बार बार की सूचना और नोटिस के बाद भी वाहन संचालकों द्वारा जांच नहीं कराए जाने पर विभाग […]

