छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ओम प्रकाश चांडक को मिला ऊर्जा का नया सहारा

मोहला, 17 मार्च 2026/sns/-स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को बिजली खर्च से राहत देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस योजना का लाभ लेकर मानपुर निवासी श्री ओम प्रकाश चांडक ने अपने घर में सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया है। श्री चांडक को जब इस योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत इसका लाभ लेने का निर्णय लिया। विद्युत विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने संबंधित पोर्टल पर आवेदन किया। जिसके बाद उनके घर की छत पर सोलर सिस्टम स्थापित कर दिया गया।
सोलर रूफटॉप सिस्टम लगने के बाद अब उन्हें आने वाले समय में उनके बिजली खर्च में काफी कमी आएगी। साथ ही सौर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा और स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा।
श्री चांडक का कहना है कि सोलर सिस्टम की मदद से भविष्य में बिजली बिल की चिंता काफी हद तक कम हो जाएगी और लंबे समय तक सस्ती तथा भरोसेमंद बिजली उपलब्ध होती रहेगी। श्री ओम प्रकाश चांडक ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बहुत ही सराहनीय पहल है। इससे आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा। मैंने स्वयं इस योजना का लाभ लिया है और मैं बहुत संतुष्ट हूँ। मैं अन्य लोगों को भी सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रोत्साहित करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *