बिलासपुर, 12 मार्च 2026/sns/-जिले के थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाें का नष्टीकरण जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सुधा बॉयो पावर प्राईवेट लिमिटेड मोहतराई के भट्ठी में विधिवत जलाकर एवं रोलर के माध्यम से नष्टकर किया गया। नष्ट किये गए मादक पदार्थाें में गांजा 757.603 किग्रा, एमडीएमए 16.6 ग्राम, टेबलेट कैप्सूल 12164 नग, इंजेक्शन एम्पुल 8818 नग एवं 6468 नग सिरप शामिल है। इस दौरान ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज कुमार पटेेल, सहायक आबकारी आयुक्त श्री नवनीत तिवारी, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी व पंचान की उपस्थिति रही।
संबंधित खबरें
धान खरीदी उपार्जन केंद्रवार मॉनिटरिंग हेतु जिला अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण तुंहर टोकन मोबाइल ऐप से सुबह 8 बजे से जारी होंगे टोकनकिसानों को मिलेगी बड़ी सुविधा नहीं लानी होगी ऋण पुस्तिका105 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे पंजीकृत किसान
रायगढ़, 6 नवम्बर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 नवम्बर से प्रारंभ होगा। उपार्जन केंद्रवार मॉनिटरिंग और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें धान […]
स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में शान से लहराया तिरंगा
राजनांदगांव, 16 अगस्त 2025/sns/ – स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया गया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय पर्व पर उपस्थित विद्युत कंपनी के अधिकारियों […]
तमनार वन परिक्षेत्र में सख्त कार्रवाई अवैध कटाई व तस्करी के दो प्रकरणों में 3 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल
रायगढ़, 14 फरवरी 2026/sns/- रायगढ़ वनमंडल अंतर्गत तमनार वन परिक्षेत्र में दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पहला प्रकरण ग्राम मड़ियाकछार का है, जहां आरोपी सुना राम द्वारा आरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण के उद्देश्य से बहुमूल्य प्रजातियों के वृक्षों की अवैध कटाई एवं […]

