छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय परिषद बैठक, जयपुर (राजस्थान)- संक्षिप्त वृत्त

राष्ट्रीय परिषद बैठक, जयपुर (राजस्थान)- संक्षिप्त वृत्त

√ स्वदेशी जागरण मंच की 2 दिवसीय राष्ट्रीय परिषद बैठक ऐतिहासिक नगरी जयपुर में 7,8 मार्च को सम्पन हुई।
√ बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ केन्द्रीय अधिकारी मा० वी० भाग्गैया जी एवं मा० स्वान्त रंजन जी का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।
√ बैठक में स्वदेशी जागरण मंच से मा० आर० सुन्दरम जी , डॉ भगवती प्रकाश शर्मा जी,मा० कश्मीरी लाल जी सहित सभी केन्द्रीय अधिकारियों का दोनों दिन मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
√ बैठक से पूर्व स्थानीय इकाई द्वारा आयोजित उद्यमी सम्मान समारोह एवं प्रर्दशनी उद्घाटन में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी सहित 2 मन्त्री एवं विधायक भी सम्मिलित हुए।
√ बैठक में देशभर के सभी 45 प्रान्तों से 395 कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें मातृशक्ति की संख्या 65 रही।
√ इसके अतिरिक्त विचार परिवार से विधार्थी परिषद,ग्राहक पंचायत, विद्या भारती, हिन्दू जागरण मंच,सहकार भारती सहित गायत्री परिवार,कनेरी मठ, जागृति यात्रा,दे आसरा , समर्थ भारत एवं 3 बड़े व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि भी बैठक में सम्मिलित हुए।
√ बैठक में भारत एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( Artificial intelligence) पर प्रस्ताव के साथ ही वर्तमान आर्थिक वैश्विक परिदृश्य एवं युवाओं में सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों पर विशेष चर्चा हुई।
√ आगामी दिनों में 4 बड़े विषयों विकास का भारतीय प्रतिमान,विश्व व्यापार समझौते, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं युगानुकुल स्वदेशी पर कार्यदल गठन पर सहमति बनी।
√ आगामी कार्ययोजना के अन्तर्गत स्वावलंबी भारत अभियान को विस्तार देते हए सभी जिलों में स्वावलंबन केन्द्रों की स्थापना एवं जिला प्रशिक्षकों की नियुक्ति पर भी सहमति बनी।
√ स्वदेशी शोध संस्थान, स्वदेशी व्यापारी जुटान, BGIF, स्वदेशी मेला,mysba, निर्यातक फोरम, वित्त सलाहकार परिषद सहित महिला कार्य, युवा कार्य एवं पर्यावरण कार्य पर भी आगामी योजना तय हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *