अम्बिकापुर, 07 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च से 13 मार्च 2026 तक प्रदेश के सभी 33 जिलों में महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 09 मार्च 2026 को सरगुजा संभाग के प्रकरणों की महा जनसुनवाई जिला पंचायत सभाकक्ष, अम्बिकापुर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान सरगुजा संभाग अंतर्गत जिला सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिलों से संबंधित कुल 101 प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। महा जनसुनवाई छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की गठित न्यायपीठ की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक (कैबिनेट मंत्री दर्जा), माननीय सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया एवं माननीय सदस्य सुश्री दीपिका शोरी उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला संरक्षण अधिकारी, सखी केंद्र के केंद्र प्रशासक, परामर्शदाता, मिशन शक्ति के कर्मचारी, पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी, विधि विभाग के अधिवक्ता, आयोग के सचिव श्री रमेश साहू सहित आयोग कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।
संबंधित खबरें
कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
सुकमा, 31 जुलाई 2025/sns/- जवाहर नवोदय विद्यालय, सुकमा-1 द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु जिले के पात्र छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रवेश केवल चयन परीक्षा के माध्यम से होगा, जो दिनांक 07 फरवरी 2026 (शनिवार) को विद्यालय परिसर में आयोजित […]
आयोग के निर्देश पर आवेदिका को रेरा से मिला 50 लाख रूपये वापसी
बिलासपुर, 28 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मान. अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने जिला पंचायत भवन बिलासपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रस्तुत 22 प्रकरणों पर जनसुनवाई की छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मान. अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के अध्यक्षता में आज प्रदेश स्तर पर 355 व बिलासपुर जिले में 22 वी सुनवाई […]
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के पर सिम्स में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
बिलासपुर, 15 अक्टूबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत महोत्सव के उपलक्ष में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (सिम्स) बिलासपुर में जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य संबंधी सजगता बढ़ाना तथा चिकित्सा क्षेत्र की भूमिका को रेखांकित करना रहा।एमआरडी विभाग में मरीजों को उच्च रक्तचाप से बचाव और […]

