अम्बिकापुर, 07 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत 06 मार्च 2026 को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर, सेजेस लखनपुर, करजी कन्या, दरिमा बालक, दरिमा कन्या, बतौली बालक, बतौली कन्या, सीतापुर कन्या, बटईकेला, बरगीडीह, पडौली, जोरी, डूमरडीह एवं सेजेस धौरपुर सहित अन्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुर, जजगा सेजेस, कन्या लखनपुर, मेण्ड्राकला, पुलिस लाइन, मणिपुर वार्ड, कन्या दरिमा, बालक दरिमा, नर्मदापुर, कलेश्वरपुर एवं सरस्वती शिशु मंदिर अम्बिकापुर सहित अन्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होना पाया गया। गणित विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 9688 विद्यार्थियों में से 9408 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 280 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
वित्तीय अनियमितता पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
मुंगेली, 04 अगस्त 2025/sns/- जिला पंचायत अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सुशासन तिहार के नाम पर डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से अनियमित भुगतान किए जाने के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने संकाय सदस्य श्री अनिल अमादिया की सेवा समाप्त कर दी है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ […]
प्रधानमंत्री आवास योजना साकार हुआ गणेश मल्लाह का पक्के घर का सपना
मुंगेली, 23 दिसम्बर 2025/sns- प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 से जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान मिल रहा है, जिससे उनके सम्मानजनक जीवन की नई शुरूआत हो रही है। इसी के अंतर्गत श्री गणेश मल्लाह, जो अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मछली विक्रय का कार्य करते हैं। सीमित आय के कारण उनका परिवार वर्षों तक एक […]
विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम
जगदलपुर, 03 नवम्बर 2025/sns/- बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दरभा, जगदलपुर, तोकापाल और बस्तर में किया गया। इस प्रतियोगिता में दो ग्रुप जूनियर- सीनियर वर्ग के ग्रामीण जनों के मध्य जोन आधार पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई।बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत जिले के विकासखंडों में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक […]


