छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सरिया के कन्या छात्रावास मरम्मत व स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का किया निरीक्षण छात्रावास में छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 फ़रवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार की शाम को नगर पंचायत सरिया स्थित प्री-मैट्रिक अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास के पुराने भवन में चल रहे मरम्मत एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

इसके बाद कलेक्टर ने सरिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्वीकृत 100 बिस्तर नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो और कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अस्पताल का भी निरीक्षण कर ओपीडी एवं आईपीडी की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में 100 से अधिक मरीज उपचार के लिए यहां पहुंचते हैं। इस पर कलेक्टर ने मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत बनाए जा रहे आभा आईडी की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि, वे आमजन को आभा आईडी के लाभों के प्रति जागरूक ककरें और अधिक से अधिक लोगों का पंजीयन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *