सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 फ़रवरी 2026/sns/-जिले में रिक्त फिजियोथेरेपिस्ट एवं स्पेशल एजूकेटर की भर्ती के लिए पात्र, अपात्र के संबंध में आवेदकों से 26 फ़रवरी तक, कार्यालयीन समय में दावा आपत्ति आवेदन पत्र विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा कार्यालय सारंगढ़ में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्ति आवदेन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
पात्र, अपात्र सूची एवं दावा आपत्ति सूची सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के वेबसाईट https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in पर उपलब्ध है।


