छत्तीसगढ़

जीवनदीप समिति कर्मचारी पर कार्रवाई, वेतन वृद्धि रोकने का आदेश, सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस


रायपुर, 25 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज जिला चिकित्सालय पंडरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही पाए जाने पर डॉ. सिंह ने जीवनदीप समिति के कर्मचारी श्री सूरज सोनी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आदेशित किया कि निर्देशों की अवहेलना एवं कार्य में शिथिलता के कारण उनकी वेतन वृद्धि रोकी जाए। डॉ. सिंह ने संबंधित सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं जैसे संवेदनशील क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर कार्यरत अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *