छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण, मृत व्यक्तियों के शीघ्र नाम काटने के दिए निर्देश

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण, मृत व्यक्तियों के शीघ्र नाम काटने के दिए निर्देश

रायपुर 19 फरवरी 2026/कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कांदुल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान में उपस्थित ग्राहकों के राशन कार्ड की जांच की एवं पंचायत सचिव एवं पटवारी को मृतक व्यक्तियों के नामों की जांच कर कटवाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने स्वयं चावल, शक्कर एवं नमक के स्टॉक का निरीक्षण किया एवं कहा कि हर राशन कार्ड की स्थिति चेक किया जाए, भुंइया पोर्टल में जमीन का निरीक्षण करें यदि वे बीपीएल के दायरे से बाहर हों तो उनका नाम काटा जाए और एपीएल कार्ड में उन्हें दर्ज की जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे, तहसीलदार श्री राकेश देवांगन, जनपद सीईओ धरसींवा श्री आशीष केशरवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *