कवर्धा, 16 फरवरी 2026/sns/-भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा, द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना पेराई बंद होने की प्रथम सूचना जारी की गई है। कारखाना प्रबंधन ने अपने कार्यक्षेत्र के समस्त अंशधारी एवं गैर-अंशधारी गन्ना उत्पादक कृषकों को सूचित किया है कि वर्तमान पेराई सत्र के अंतर्गत गन्ना खरीदी की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। कारखाना प्रबंधन द्वारा संबंधित गन्ना उत्पादक कृषकों को गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय कर दी गई है। जिन कृषकों को किसी कारणवश गन्ना आपूर्ति पर्ची प्राप्त नहीं हुई है, वे तत्काल कारखाना परिसर स्थित गन्ना विभाग अथवा अपने क्षेत्र सहायक से संपर्क कर पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे कृषक जिन्होंने अपना शेष गन्ना जूस, बीज अथवा गुड़ निर्माण के लिए सुरक्षित रखा है तथा शक्कर कारखाना में पेराई के लिए विक्रय नहीं करना चाहते हैं, उनसे अनुरोध है कि वे इस संबंध में कारखाना के गन्ना विभाग को लिखित सूचना उपलब्ध कराएं। कारखाना प्रबंधन ने जिले के समस्त गन्ना उत्पादक कृषकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपना शेष गन्ना 19 फरवरी 2026 तक कारखाना परिसर में पहुँचाना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के पश्चात गन्ना उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में कारखाना प्रबंधन किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति अथवा दावे के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
संबंधित खबरें
रामभक्तों से भरी ट्रेन को अयोध्या के लिए किया रवाना राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने दिखाई हरी झंडी
दुर्ग, 19 दिसम्बर 2025/sns/- ‘श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना’ के तहत आज दुर्ग जिले से रामभक्तों का एक बड़ा जत्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। जय श्री राम नारों से गूंजता दुर्ग रेलवे स्टेशन से 185 श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया। दुर्ग रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं से […]
उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन के कर कमलों से 05 नवम्बर को जारी होगी महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त 69 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर होंगे 647.28 करोड़
रायपुर, 05 नवम्बर 2025/sns/-उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी की जाएगी। लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की है, जो […]
बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार
बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे: जन्मदिन बना यादगार रायपुर 21 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस को जशपुर के बगिया स्थित बालक आश्रम के बच्चों के बीच जिस आत्मीयता और स्नेह के […]

