जांजगीर-चांपा, 12 फरवरी 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर अंतर्गत नगर पालिका जांजगीर नैला क्षेत्र वार्ड 19 के आंगनबाड़ी केन्द्र 18-1 मे सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 02 ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर भर्ती हेतु प्रथम मूल्यांकन पत्रक जारी किया जा रहा है। जिसमें किसी भी अभ्यर्थी, नागरिक को आंगनबाड़ी सहायिका पद मे दावा-आपत्ति करने हेतु 23 फरवरी 2026 तक कार्यालयीन समयावधि मे एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 02 मे स्वयं उपस्थित होकर दवापत्ति जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि व समय उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जाएगा एवं दावा आपत्ति करने के समय मूल आवेदन मे जोड़ने हेतु नवीन दस्तावेज मान्य नहीं किये जायेंगे।
संबंधित खबरें
किसानों के खसरा नंबर एग्रीस्टेक पोर्टल से लिंक करने जिला प्रशासन की विशेष पहल
रायपुर, 06 दिसंबर 2025/sns/- किसानों को योजनाओं और कृषि सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन रायपुर द्वारा खसरा नंबरों को एग्रीस्टेक पोर्टल से लिंक करने की विशेष पहल शुरू की गई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश और अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में सभी तहसीलों में […]
शासन की योजना अंतर्गत बैंकिंग क्षेत्र अधिक समावेशी एवं जनता के द्वार तक सेवाओं को पहुंचाने का बना माध्यम कलेक्टर
राजनांदगांव, 20 जून 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि विगत 10 वर्षों में बैंकिंग के विशेषज्ञों के दृष्टिकोण से सभी बैंकर्स ने यह टे्रड देखा होगा कि शासन की योजनाओं के अंतर्गत बैंकिंग क्षेत्रों में […]
नन्ही सृष्टि को गोद में उठाकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रच दिया अपनत्व और स्नेह का अविस्मरणीय पल
सरलता, करुणा और जनसामान्य से जुड़ाव की मिसाल बने मुख्यमंत्री श्री साय : किसान पिता बोले, जीवन भर रहेगा याद रायपुर, 7 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का नेतृत्व केवल जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की दिशा में सशक्त पहल तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी सहजता, आत्मीयता और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण व्यवहार ने […]


